Showing posts with label Congress. Show all posts
Showing posts with label Congress. Show all posts

Monday, 4 July 2016

सोनिया आ जाएं तब भी गौर भाजपा नहीं छोड़ेंगे : नंदकुमार सिंह चौहान

पूर्व गृह मंत्री बाबूलाल गौर को मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं का उनसे मुलाकात का क्रम आज भी जारी रहा। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कहा है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आ जाएंगी तो भी गौर पार्टी नहीं छोड़ेंगे।
पूर्व गृह मंत्री गौर से आज सुबह कांग्रेस नेता गोविंद गोयल मिलने पहुंचे। गोयल ने उनसे स्वास्थ्य के हालचाल पूछे और दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके पूर्व मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से गौर के बंगले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांग्रेस विधायक अजय सिंह, रामेश्वर नीखरा आदि नेता पहुंच चुके हैं। साथ ही फोन पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गौर से बात की है। वे आरिफ अकील के रोजा अफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए।

Monday, 20 June 2016

पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जोगी के साथ

लोरमी क्षेत्र के पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से उपेक्षित होकर सोनिया गांधी को लिखा है। जिसमें उन्होंने अब अजित जोगी के मार्गदर्शन में काम करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार के खिलाफ खुलकर हमला बोला जा सकता है। भूपेश बधेल ने अब तक कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया सिर्फ जोगी को टारगेट बनाया, जनता के सामने कोई विकल्प नहीं था विकल्प के नाम पर नई पार्टी बन रही है।
पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा की 21 जून को ठाठापुर में जोगी की सभा और मरवाही में कांग्रेस का कार्यक्रम है, जिसमें पता चल जाएगा की किसमें कितनी ताकत है। उन्होंने कांग्रेस नेता हरिप्रसाद को लेकर भी नाराजगी जताई।

Wednesday, 15 June 2016

सीबीआई ने कहा, व्यापम में नहीं मिले हैं कोई राजनीतिक साजिश के सुुबूत

व्यापम घोटाले को लेकर निशाने पर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को एक बड़ी राहत मिलती हुई दिख रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को व्यापम घोटाले में किसी भी प्रकार की "राजनीतिक साजिश" या "संगठित अपराध" के सबूत नहीं मिले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) से जुड़े प्रवेश और भर्ती घोटाले में सीबीआई की जांच के दौरान पाया गया है कि इससे संबंधित 155 मामलों में ज्यादातर "व्यक्तिगत" मामले हैं।
इस जांच रिपोर्ट के जारी होने के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की उम्मीद है। व्यापम में कई गवाहों और इससे जुड़े लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की काफी आलोचना हुई थी और कांग्रेस तथा विपक्षी दलों ने इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा भी मांगा था।

Tuesday, 31 May 2016

दामाद के बचाव में बोलीं सोनिया- वो पीएम हैं, शहंशाह नहीं

दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन में बेनामी घर रखने के आरोप लगे तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुलकर समर्थन में आ गई। रायबरेली दौरे पर गईं सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, वो प्रधानमंत्री हैं, कोई शहंशाह नहीं।
सोनिया ने यह भी कहा कि सभी आरोपों की जांच होना चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ लगातार झूठा प्रचार कर रहे हैं।
यह है रॉबर्ट वाड्रा का मामला
रॉबर्ट वाड्रा को एक अार्म्स डीलर द्वारा कथित तौर पर लंदन में बेनामी घर देने संबंधी रिपोर्ट अाने के बाद देश में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में पत्र लिखकर सरकार से जांच की मांग की है।

Tuesday, 10 May 2016

उत्‍तराखंड का फैसला लिफाफे में बंद, कांग्रेस का दावा- मिले 33 वोट

उत्‍तराखंड का फैसला लिफाफे में बंद, कांग्रेस का दावा- मिले 33 वोट
उत्‍तराखंड का फैसला लिफाफे में बंद, कांग्रेस का दावा- मिले 33 वोट
उत्तराखंड में सत्‍ता कौन संभालेगा इसका फैसला हो चुका है। मंगलवार दाेपहर को सभी विधायक विधानसभा में एकत्रित हुए और बहुमत के लिए मतदान किया। मतदान के बाद मिल रही खबरों के अनुसार हरीश रावत ने अपना बहुमत साबित कर दिया है और वो ही सरकार बनाएंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा को केवल 28 वोट ही मिल पाए हैं जबकि हरीश रावत को 33 वोट मिले हैं।
हालांकि फिलहाल जो नतीजे हैं वो बाहर नहीं आ पाए हैं और नतीजों को पहले सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जो इन्‍हें 11 मई को जारी करेगा। शक्ति परीक्षण से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। वहीं कांग्रेस विधायक रेखा आर्य भाजपा के पाले में बैठ गई थी।
बहुमत परीक्षण के बाद बाहर आए कांग्रेस विधायक काफी खुश नजर आए वहीं भाजपा विधायक गणेश जोशी ने हार मानते हुए कहा‍ कि कांग्रेस ने धन बल का उपयोग किया है।

Monday, 9 May 2016

कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के स्पीकर के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका को न्यायाधीश न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ ने खारिज कर दिया। इसके बाद अब यह विधायक शक्ति परीक्षण के दौरान मतदान नहीं कर पाएंगे।
याचिका खारिज होने के बाद यह सभी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं और फैसले के खिलाफ अपील कर दी है। इसके बाद दोपहर 2 बजे जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ इसकी सुनवाई करेगी।
गौरतलब है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 18 मार्च को विनियोग विधेयक के खिलाफ कांग्रेस के नौ विधायक बगावत कर भाजपा खेमे के साथ खड़े हो गए। उन्होंने स्पीकर से विनियोग विधेयक पर मत विभाजन की मांग की थी। उसी रात को वे भाजपा विधायकों के साथ राज्यपाल से भी मिले। वहीं उनके साथ चार्टेड विमान से दिल्ली को रवाना हुए। इस पर कांग्रेस की याचिका पर स्पीकर ने 27 मार्च को इन नौ बागी विधायकों की सदस्यता रद कर दी।

Thursday, 5 May 2016

राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड पर हंगामा जारी

राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड पर हंगामा जारी
राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड पर हंगामा जारी
राज्यसभा में गुरुवार को भी अगस्‍ता वेस्टलैंड मामले पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्भावनावश पार्टी को बदनाम करने की कोशिश जारी है। अगस्ता हेलिकॉप्टर की खरीद में पारदर्शी प्रक्रियाओं को अपनाया गया।
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देेते हुए सरकार ने सफाई दी कि न्याय के तराजू पर इस मामले को तौला जा रहा है। जिन लोगों के नाम का जिक्र है उन्हें जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।
गौरतलब है कि अगस्ता मामले में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। जबकि सदन में चर्चा के जवाब में रक्षा मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि सौदे में भ्रष्टाचार हुआ था।

Thursday, 31 March 2016

पेयजल संकट पर कांग्रेस का सदन में हंगामा, दोपहर बाद होगी चर्चा

पेयजल संकट पर कांग्रेस का सदन में हंगामा, दोपहर बाद होगी चर्चा
पेयजल संकट पर कांग्रेस का सदन में हंगामा, दोपहर बाद होगी चर्चा
प्रदेश में अभी से पेयजल संकट की स्थिति निर्मित होने के कारण विधानसभा में आज प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रश्नकाल ही शुरू नहीं होने दिया। इस कारण एक बार कार्यवाही को दस मिनिट के लिए स्थगित किया गया और इसके बाद नियम 139 के तहत चर्चा की व्यवस्था मिलने पर कांग्रेस विधायक शांत हुए।
विधानसभा में आज सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू होना थी तो इसके ठीक पहले कांग्रेस विधायक दल ने यह तय किया था कि प्रदेश में पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी है और इस पर चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर सदन में अपनी बात रखना है।
इसके तहत जैसे ही आज प्रश्नकाल का समय हुआ तो कांग्रेस विधायकों ने पेयजल संकट पर चर्चा कराए जाने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस कारण प्रश्नकाल शुरू ही नहीं हो सका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा को विधानसभा की कार्यवाही दस मिनिट के लिए स्थगित करना पड़ी।

Monday, 21 March 2016

उत्तराखंड: कांग्रेस ने विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

उत्तराखंड: कांग्रेस ने विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को खतरे में डालने वाले बागी नेताओं के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से बहिष्‍कृत कर दिया है।
कांग्रेस आलाकमान ने साकेत बहुगुणा के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी अनित गुप्ता को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा गया है। उन्‍हें भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है। पार्टी का कहना है कि दोनों पिछले काफी दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
गौरतलब है कि विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत की अगुवाई में 9 विधायकों ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। इन विधायकों ने बीजेपी के साथ जाने का संकेत दिया है। इसी सिलसिले में विजय बहुगुणा ने बीजेपी नेता भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात भी की थी।

Wednesday, 16 March 2016

सोनिया गांधी की फिसली जुबान, कहा यूपीए ने नहीं किया काम

सोनिया गांधी की फिसली जुबान, कहा यूपीए ने नहीं किया काम
सोनिया गांधी की फिसली जुबान, कहा यूपीए ने नहीं किया काम
कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए बड़ी गलती कर दी। उन्‍होंने अपनी ही सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए हैं।
दरअसल, वह केंद्र की मोदी सरकार पर न‍िशाना साधना चाहती थीं, लेकिन गलती से एनडीए की जगह यूपीए बोल गईं। सोनिया गांधी आंध प्रदेश को विशेष राज्य को दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली आए एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रही थीं।
इस दौरान उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल को लगभग दो वर्ष हो चुके हैं। मगर, अभी तक कोई कार्य होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है और यूपीए सरकार द्वारा इस दिशा में न ही कोई प्रयास किए जा रहे हैं।


Tuesday, 23 February 2016

जाट आंदोलन में कांग्रेस का हाथ होने के सुबूत, बुरे फंसे हुड्डा के पूर्व सलाहकार

जाट आंदोलन में कांग्रेस का हाथ होने के सुबूत, बुरे फंसे हुड्डा के पूर्व सलाहकार
जाट आंदोलन में कांग्रेस का हाथ होने के सुबूत, बुरे फंसे हुड्डा के पूर्व सलाहकार
हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन को शह देने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह घिर गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

इस बीच, प्रो. वीरेंद्र का जाट आंदोलन के लिए उकसाने वाला कथित ऑडियो टेप के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है। हुड्डा ने प्रोफेसर का बचाव करते हुए उनके ऑडियो को साजिश करार दिया है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह ने जहां ऑडियो टेप की जांच कराने की मांग की है, वहीं विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर नेताओं के फोन टेप कराने का आरोप लगाते हुए नया विवाद छेड़ दिया है।

Thursday, 18 February 2016

लापरवाह व काम न करने वाले जिलाध्यक्ष हटाएगी कांग्रेस

लापरवाह व काम न करने वाले जिलाध्यक्ष हटाएगी कांग्रेस
लापरवाह व काम न करने वाले जिलाध्यक्ष हटाएगी कांग्रेस
सालभर पहले जो लोग मुझ पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते थे, वे भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कारण चुप हो गए हैं। इस योजना में गांव के एक किसान को नुकसान हुआ तो भी उसे क्लेम मिलेगा। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीहोर जिले के शेरपुर गांव में किसान महासम्मेलन में फसल बीमा की गाइडलाइन जारी करने के दौरान कही। मोदी ने कहा कि किसान यदि कम बारिश होने के कारण खेत में बोवनी नहीं कर पाता है तो भी वो फसल बीमा के दायरे में आएगा।


उसे औसत उत्पादन का 25 प्रतिशत तक मुआवजा मिलेगा। अप्रैल में एग्रीकल्चर मार्केट स्कीम उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि 2022 तक अनाज उत्पादन दोगुना करने का संकल्प लें, दुनिया के बाजार पर हमारा कब्जा होगा। लाखों किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर की जयंती के दिन केंद्र सरकार नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट स्कीम की शुरूआत करेगी। इसके जरिए किसान देश की किसी भी मंडी में अच्छे दाम पर अपनी फसल बेच सकेंगे। उन्हें सारे शहरों के भाव ऑनलाइन व मोबाइल पर मिल जाएंगे।