Showing posts with label CBI. Show all posts
Showing posts with label CBI. Show all posts

Wednesday, 15 June 2016

सीबीआई ने कहा, व्यापम में नहीं मिले हैं कोई राजनीतिक साजिश के सुुबूत

व्यापम घोटाले को लेकर निशाने पर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को एक बड़ी राहत मिलती हुई दिख रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को व्यापम घोटाले में किसी भी प्रकार की "राजनीतिक साजिश" या "संगठित अपराध" के सबूत नहीं मिले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) से जुड़े प्रवेश और भर्ती घोटाले में सीबीआई की जांच के दौरान पाया गया है कि इससे संबंधित 155 मामलों में ज्यादातर "व्यक्तिगत" मामले हैं।
इस जांच रिपोर्ट के जारी होने के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की उम्मीद है। व्यापम में कई गवाहों और इससे जुड़े लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की काफी आलोचना हुई थी और कांग्रेस तथा विपक्षी दलों ने इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा भी मांगा था।

Wednesday, 4 May 2016

व्यापमं घोटाले में मुख्य आरोपी सपा नेता रमेश शिवहरे गिरफ्तार

व्यापमं घोटाले में मुख्य आरोपी सपा नेता रमेश शिवहरे गिरफ्तार
व्यापमं घोटाले में मुख्य आरोपी सपा नेता रमेश शिवहरे गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के विख्यात व्यापम घोटाले के मास्टर माइंड रमेश शिवहरे को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कल रात में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। रमेश शिवहरे समाजवादी पार्टी का नेता है। यह इस घोटाले के मामले में चार वर्ष से फरार था। मध्य प्रदेश सरकार ने रमेश शिवहरे पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
कानपुर में कल रात भोपाल की सीबीआई और यूपीएफटीएफ की संयुक्त टीम ने व्यापमं घोटाले (मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल) के मास्टर माइंड एवं महोबा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति रमेश शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में व्यापमं घोटाले से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। सीबीआई आज कोर्ट में उसकी ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

Tuesday, 22 March 2016

व्यापमं केस में अफसरों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने भोपाल आए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर

व्यापमं केस में अफसरों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने भोपाल आए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर
व्यापमं केस में अफसरों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने भोपाल आए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर
व्यापमं घोटाले से जुड़े जिन प्रकरणों में छानबीन पूरी हो चुकी है, उनमें सीबीआई अफसर फायनल रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी अग्रवाल ने सोमवार को भोपाल आकर सभी मामलों की समीक्षा की। जांच अफसरों से वन टू वन चर्चा कर उन्होंने प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पूछी। दोपहर बाद वह पीएचक्यू में डीजीपी सुरेंद्र सिंह सहित कई आला अफसरों से भी मिले। राजधानी के प्रोफेसर्स कालोनी स्थित सीबीआई दफ्तर में समीक्षा बैठक का सिलसिला रात आठ बजे तक चलता रहा।
इस समीक्षा बैठक के लिए सीबीआई के डीआईजी मनीष सिन्हा भी खासतौर पर दिल्ली से भोपाल आए थे। दोनों अधिकारियों ने पीएमटी परीक्षा, भर्ती घोटाले एवं हत्या व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामलों में जांच की स्थिति पूछी और जांच अफसरों का मार्गदर्शन किया। इन मामलों में अधिकारियों को जो कठिनाई आ रही है, उनका भी निराकरण किया। कुछ मसलों पर उन्होंने एक्सपर्ट ओपिनियन लेने की भी राय दी।

Friday, 18 March 2016

सीबीआई के लिए आसान नहीं झीरम हमले की जांच

सीबीआई के लिए आसान नहीं झीरम हमले की जांच
सीबीआई के लिए आसान नहीं झीरम हमले की जांच
झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर नक्सली हमले की सीबीआई जांच की घोषणा भले ही सरकार ने कर दी है, लेकिन सीबीआई किस तरह जांच कर पाएगी यह कहना अभी मुश्किल है। सीबीआई की अपराध अनुसंधान प्रणाली के जानकारों के मुताबिक वारदात के तीन साल बाद झीरम घाटी से जुड़े सभी साक्ष्यों को सिलसिलेवार एकत्र करना, अपराधियों को पकड़ना और एक विस्तृत अभियोग पत्र तैयार करना सीबीआई के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ में दशकों से चल रहे नक्सली वारदातों के बीच ऐसे अवसर कम ही आए हैं जब सीबीआई जैसी संस्था को जांच सौंपी गई। करीब पांच साल पहले बस्तर के ही ताड़मेटला में हुई आगजनी की घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, लेकिन यह जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जांच पूरी न होने के पीछे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि सीबीआई अब तक इस अपराध से जुड़े साक्ष्य एकत्र नहीं कर पाई है।

Friday, 4 March 2016

सारधा घोटाले में चिदंबरम की पत्‍नी को नोटिस भेजने से सीबीआई का इन्‍कार

सारधा घोटाले में चिदंबरम की पत्‍नी को नोटिस भेजने से सीबीआई का इन्‍कार
सारधा घोटाले में चिदंबरम की पत्‍नी को नोटिस भेजने से सीबीआई का इन्‍कार
भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्‍नी को सारधा चिटफंड मामले में नोटिस भेजने की खबर का सीबीआई ने खंडन किया है। सीबीआई ने बयान जारी करते हुए कहा है कि नलिनी चिदंबरम को कोई नोटिस नहीं भेजा गया है।

इससे पहले खबर आई थी कि घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को समन भेजा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि सीबीआई ने समन देकर नलिनी को पूछताछ के लिए बुलाया है और उनके साथ 10 मार्च को पूछताछ होगी।

मालूम हो कि सारधा चिटफंड घोटाले की चार्जशीट में चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम का भी नाम आया था। इस मामले में सोमवार को सीबीआई की ओर से दाखिल छठी पूरक चार्जशीट में उनका जिक्र गवाह या आरोपी के तौर पर नहीं किया है बल्कि इसमें कहा गया था कि नलिनी विवादित डील की ‘राजदार’ थीं।