Showing posts with label Bhopal. Show all posts
Showing posts with label Bhopal. Show all posts

Friday, 10 June 2016

नईदुनिया के गौरवशाली इतिहास पर देश को गर्व: शिवराज

नईदुनिया के समृद्ध और गौरवशाली पत्रकारिता के 70 साल के इतिहास पर देश-प्रदेश को गर्व है। इस अखबार ने राहुल बारपुते, राजेन्द्र माथुर और प्रभाष जोशी जैसे दिग्गज संपादक दिए हैं। नईदुनिया के 70वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बात कही। मुख्यमंत्री बोले- नईदुनिया अब नई सोच और नए अंदाज के साथ नए कलेवर में और लोकप्रिय होगा।
इससे पूर्व संसदीय पुरस्कार समारोह का आगाज जागरण परिवार के पितृपुरुष पूर्णचंद गुप्त और नरेंद्र मोहन गुप्त के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, जागरण प्रकाशन समूह के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त, एग्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट देवेश गुप्त ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नईदुनिया के सीईओ संजय शुक्ला ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Wednesday, 13 April 2016

भोपाल में खेल-खेल में आग से झुलसे चार मासूम बच्चों की मौत

घर में खेल-खेल में बच्चों ने चादर चूल्हे पर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने जलता चादर अपनी तरफ खींच लिया। हादसे में दो और तीन साल की तीन बच्चियों समेत चार बच्चे झुलस गए। देर रात 2 साल की मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाज के दौरान देर रात तीन और बच्चों की मौत हो गई।
जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक मकान नंबर-13 जिंसी निवासी नईम कुरैशी कारपेंटर का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उनकी पत्नी नादिया तीसरी मंजिल पर चूल्हे पर खाना बनाने के बाद नीचे आ गईं। वे दोनों बेटियों अनायजा (2), अदीवा (3) के अलावा उनकी बहन अरहा की बेटा सनद (3) और आमरनी की बेटी मजा (2) को कमरे में खेलता छोड़ आई थीं। वहीं चूल्हे में आग भी जल रही थी।

Monday, 11 April 2016

प्रदेश बीजेपी संगठन महामंत्री मेनन हटाए गए, सुहास भगत को जिम्मेदारी

प्रदेश बीजेपी संगठन महामंत्री मेनन हटाए गए, सुहास भगत को जिम्मेदारी
प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को राष्ट्रीय नेतृत्व ने हटाकर उनके स्थान पर सुहास भगत को जिम्मेदारी सौंपी है। मेनन को दिल्ली बुलाकर संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है।
प्रदेश बीजेपी में 2011 में मेनन को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें तब माखन सिंह को हटाकर दिल्ली बुलाए जाने पर यह जिम्मेदारी मिली थी।
मेनन उसके पहले संगठन सह महामंत्री थे और उस समय उनके अलावा भगवतशरण माथुर भी संगठन सह महामंत्री थे। तब से लगातार करीब पांच साल से वे संगठन महामंत्री पद पर रहे। संगठन में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान व सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनका अच्छा तालमेल रहा।

Thursday, 31 March 2016

पेयजल संकट पर कांग्रेस का सदन में हंगामा, दोपहर बाद होगी चर्चा

पेयजल संकट पर कांग्रेस का सदन में हंगामा, दोपहर बाद होगी चर्चा
पेयजल संकट पर कांग्रेस का सदन में हंगामा, दोपहर बाद होगी चर्चा
प्रदेश में अभी से पेयजल संकट की स्थिति निर्मित होने के कारण विधानसभा में आज प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रश्नकाल ही शुरू नहीं होने दिया। इस कारण एक बार कार्यवाही को दस मिनिट के लिए स्थगित किया गया और इसके बाद नियम 139 के तहत चर्चा की व्यवस्था मिलने पर कांग्रेस विधायक शांत हुए।
विधानसभा में आज सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू होना थी तो इसके ठीक पहले कांग्रेस विधायक दल ने यह तय किया था कि प्रदेश में पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी है और इस पर चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर सदन में अपनी बात रखना है।
इसके तहत जैसे ही आज प्रश्नकाल का समय हुआ तो कांग्रेस विधायकों ने पेयजल संकट पर चर्चा कराए जाने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस कारण प्रश्नकाल शुरू ही नहीं हो सका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा को विधानसभा की कार्यवाही दस मिनिट के लिए स्थगित करना पड़ी।

Tuesday, 22 March 2016

व्यापमं केस में अफसरों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने भोपाल आए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर

व्यापमं केस में अफसरों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने भोपाल आए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर
व्यापमं केस में अफसरों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने भोपाल आए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर
व्यापमं घोटाले से जुड़े जिन प्रकरणों में छानबीन पूरी हो चुकी है, उनमें सीबीआई अफसर फायनल रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी अग्रवाल ने सोमवार को भोपाल आकर सभी मामलों की समीक्षा की। जांच अफसरों से वन टू वन चर्चा कर उन्होंने प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पूछी। दोपहर बाद वह पीएचक्यू में डीजीपी सुरेंद्र सिंह सहित कई आला अफसरों से भी मिले। राजधानी के प्रोफेसर्स कालोनी स्थित सीबीआई दफ्तर में समीक्षा बैठक का सिलसिला रात आठ बजे तक चलता रहा।
इस समीक्षा बैठक के लिए सीबीआई के डीआईजी मनीष सिन्हा भी खासतौर पर दिल्ली से भोपाल आए थे। दोनों अधिकारियों ने पीएमटी परीक्षा, भर्ती घोटाले एवं हत्या व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामलों में जांच की स्थिति पूछी और जांच अफसरों का मार्गदर्शन किया। इन मामलों में अधिकारियों को जो कठिनाई आ रही है, उनका भी निराकरण किया। कुछ मसलों पर उन्होंने एक्सपर्ट ओपिनियन लेने की भी राय दी।

Monday, 21 March 2016

भोपाल की छोटी झील में नाव पलटने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

भोपाल की छोटी झील में नाव पलटने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश
भोपाल की छोटी झील में नाव पलटने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश
छोटी झील में रविवार की रात नाव पलटने की घटना में पांच लोगों के मारे जाने की घटना की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं घटना के बाद अवैध रूप से झील में चलने वाली 25 नावों को प्रशासन ने जप्त कर लिया है।
मंत्रालयीन सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक बैठक लेकर छोटी झील में हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश किए हैं। साथ ही अधिकारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई गाइड लाइन बनाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं।