Showing posts with label Shivraj Singh Chouhan. Show all posts
Showing posts with label Shivraj Singh Chouhan. Show all posts

Friday, 1 July 2016

मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को कहा स्वागत में सेल्फी देते समय सावधान रहें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए मंत्रियों को कहा कि वे स्वागत सत्कार के समय सेल्फी लेने वालों से सावधान रहें। किसी भी अपरिचित या ऐसे व्यक्ति के साथ सेल्फी नहीं दें जिससे बाद में विवाद की स्थिति बने।
मंत्रिमंडल विस्तार के दूसरे दिन आज मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को कहा कि वे सीएम हेल्प लाइन में से पांच-पांच नाम ले लें और रेंडमली उन्हें फोन लगाकर पूछें कि उनकी समस्या हल हुई या नहीं। मंत्रियों को सोमवार और मंगलवार को मंत्रालय में बैठने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों से मिलने का समय तय करें।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का कहा कि वे हर तीन महीने में परफार्मेंस ऑडिट कराएंगे और मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। प्रभार के जिलों में अब मंत्रियों को दो से ज्यादा जिले नहीं दिए जाएंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र के आसपास के जिले ही दिए जाने की कोशिश की जाएगी। मंत्रियों को प्रभार के जिलों में महीने में कम से कम दो दिन रुकना होगा जिसमें से एक दिन जिला योजना समिति की बैठक लें। एक दिन निर्माण कार्यों की समीक्षा करें।

Wednesday, 15 June 2016

सीबीआई ने कहा, व्यापम में नहीं मिले हैं कोई राजनीतिक साजिश के सुुबूत

व्यापम घोटाले को लेकर निशाने पर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को एक बड़ी राहत मिलती हुई दिख रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को व्यापम घोटाले में किसी भी प्रकार की "राजनीतिक साजिश" या "संगठित अपराध" के सबूत नहीं मिले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) से जुड़े प्रवेश और भर्ती घोटाले में सीबीआई की जांच के दौरान पाया गया है कि इससे संबंधित 155 मामलों में ज्यादातर "व्यक्तिगत" मामले हैं।
इस जांच रिपोर्ट के जारी होने के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की उम्मीद है। व्यापम में कई गवाहों और इससे जुड़े लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की काफी आलोचना हुई थी और कांग्रेस तथा विपक्षी दलों ने इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा भी मांगा था।

Tuesday, 10 May 2016

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जिले में बढ़ रहे रिश्वतखोर अफसर

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जिले में बढ़ रहे रिश्वतखोर अफसर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जिले और विदेश मंत्री व सांसद सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में रिश्वतखोर अफसरों की संख्या बढ़ रही है। लोकायुक्त पुलिस ने पिछले एक महीने के दौरान अलग-अलग विभागों के चार अफसरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
वहीं नवदुनिया के ही स्टिंग आपरेशन में रिश्वत की मांग करने वाले आरईएस विभाग के चार अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित होना पड़ा। वीआईपी कहलाने वाले इस जिले में रिश्वतखोर अफसरों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन के आला अफसरों और जिले के जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Thursday, 21 April 2016

सेंट्रल बैंक किसान धोखाधड़ी में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

सेंट्रल बैंक किसान धोखाधड़ी में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सेंट्रल बैंक किसान धोखाधड़ी में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
किसानों के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बीमा कंपनी चोला की धोखाधड़ी के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर 20 अप्रैल बुधवार को रायसेन-सागर कलेक्टर ने दो अधिकारियों को जांच सौंपी है।
ये अधिकारी तीन दिन में कलेक्टर को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। उधर हाई कोर्ट ने भी सागर के किसान धनीराम गुप्ता की याचिका पर मध्यप्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। जवाब पेश करने के लिए सागर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
सागर एसपी ने देवरी एसडीओपी पीएल राज को जांच सौंपी है। पुलिस को 29 अप्रैल तक जबलपुर हाई कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करना है। उल्लेखनीय है कि सागर संभाग और रायसेन जिले में सेंट्रल बैंक ने किसान के्रडिट कार्ड से स्वास्थ्य बीमा के नाम पर रुपए काटकर बीमा कंपनी चोला के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।

Friday, 1 April 2016

योग, शांति और सदभाव के संदेश के साथ साइकल यात्रा

योग, शांति और सदभाव के संदेश के साथ साइकल यात्रा
योग, शांति और सदभाव के संदेश के साथ साइकल यात्रा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग चक्र साइकल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा योग गुरू भरत ठाकुर द्वारा योग, शांति और सदभाव का संदेश प्रसारित करने के लिए की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद की कि यह यात्रा शांति, सदभाव और पर्यावरण-संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचायेगी। वे साइकिल चलाकर यात्रा में कुछ दूर तक शामिल हुए। योग यात्रा काठमाण्डू से शुरू हुई है। यात्रा का समापन कन्याकुमारी में होगा।
यात्रा के दौरान वे भारत-नेपाल देशों की पांच हजार किलोमीटर की साईकिल यात्रा करेंगे। यह यात्रा भारत के 11 राज्य में जायेगी। यात्रा के दौरान योग शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

Monday, 21 March 2016

भोपाल की छोटी झील में नाव पलटने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

भोपाल की छोटी झील में नाव पलटने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश
भोपाल की छोटी झील में नाव पलटने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश
छोटी झील में रविवार की रात नाव पलटने की घटना में पांच लोगों के मारे जाने की घटना की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं घटना के बाद अवैध रूप से झील में चलने वाली 25 नावों को प्रशासन ने जप्त कर लिया है।
मंत्रालयीन सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक बैठक लेकर छोटी झील में हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश किए हैं। साथ ही अधिकारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई गाइड लाइन बनाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं।

Wednesday, 2 March 2016

सीएम पहुंचे उज्जैन, सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

सीएम पहुंचे उज्जैन, सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
सीएम पहुंचे उज्जैन, सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
शहर को एक दिन में करीब 655 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 126 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर में सिंहस्थ के लिए बने सभी ब्रिज तथा ओवरब्रिज भी खुल जाएंगे। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री पहली बार एक दिन में 654.44 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री करीब 500 करोड़ के कार्य लोकार्पित कर चुके हैं। लोकार्पण के दूसरे चरण में 10 विभागों के 126 कार्यों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सुबह शहर में आते ही निर्माण कार्यों का लोकार्पण शुरू किया शुरूआत देवासरोड स्थित पाइप फैक्टरी चौराहा से हुई। समापन इंदिरानगर क्षेत्र स्थित च्यवनेश्वर महादेव मंदिर पर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साधुसंतों से चर्चा और सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद वे शाम 7.50 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ ही प्लेन से आएंगे।