![]() |
| मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जिले में बढ़ रहे रिश्वतखोर अफसर |
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जिले और विदेश मंत्री व सांसद सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में रिश्वतखोर अफसरों की संख्या बढ़ रही है। लोकायुक्त पुलिस ने पिछले एक महीने के दौरान अलग-अलग विभागों के चार अफसरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
वहीं नवदुनिया के ही स्टिंग आपरेशन में रिश्वत की मांग करने वाले आरईएस विभाग के चार अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित होना पड़ा। वीआईपी कहलाने वाले इस जिले में रिश्वतखोर अफसरों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन के आला अफसरों और जिले के जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगा दिया है।

No comments:
Post a Comment