![]() |
| उत्तराखंड का फैसला लिफाफे में बंद, कांग्रेस का दावा- मिले 33 वोट |
उत्तराखंड में सत्ता कौन संभालेगा इसका फैसला हो चुका है। मंगलवार दाेपहर को सभी विधायक विधानसभा में एकत्रित हुए और बहुमत के लिए मतदान किया। मतदान के बाद मिल रही खबरों के अनुसार हरीश रावत ने अपना बहुमत साबित कर दिया है और वो ही सरकार बनाएंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा को केवल 28 वोट ही मिल पाए हैं जबकि हरीश रावत को 33 वोट मिले हैं।
हालांकि फिलहाल जो नतीजे हैं वो बाहर नहीं आ पाए हैं और नतीजों को पहले सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जो इन्हें 11 मई को जारी करेगा। शक्ति परीक्षण से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। वहीं कांग्रेस विधायक रेखा आर्य भाजपा के पाले में बैठ गई थी।
बहुमत परीक्षण के बाद बाहर आए कांग्रेस विधायक काफी खुश नजर आए वहीं भाजपा विधायक गणेश जोशी ने हार मानते हुए कहा कि कांग्रेस ने धन बल का उपयोग किया है।

No comments:
Post a Comment