Showing posts with label Uttarakhand Politics. Show all posts
Showing posts with label Uttarakhand Politics. Show all posts

Tuesday, 10 May 2016

उत्‍तराखंड का फैसला लिफाफे में बंद, कांग्रेस का दावा- मिले 33 वोट

उत्‍तराखंड का फैसला लिफाफे में बंद, कांग्रेस का दावा- मिले 33 वोट
उत्‍तराखंड का फैसला लिफाफे में बंद, कांग्रेस का दावा- मिले 33 वोट
उत्तराखंड में सत्‍ता कौन संभालेगा इसका फैसला हो चुका है। मंगलवार दाेपहर को सभी विधायक विधानसभा में एकत्रित हुए और बहुमत के लिए मतदान किया। मतदान के बाद मिल रही खबरों के अनुसार हरीश रावत ने अपना बहुमत साबित कर दिया है और वो ही सरकार बनाएंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा को केवल 28 वोट ही मिल पाए हैं जबकि हरीश रावत को 33 वोट मिले हैं।
हालांकि फिलहाल जो नतीजे हैं वो बाहर नहीं आ पाए हैं और नतीजों को पहले सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जो इन्‍हें 11 मई को जारी करेगा। शक्ति परीक्षण से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। वहीं कांग्रेस विधायक रेखा आर्य भाजपा के पाले में बैठ गई थी।
बहुमत परीक्षण के बाद बाहर आए कांग्रेस विधायक काफी खुश नजर आए वहीं भाजपा विधायक गणेश जोशी ने हार मानते हुए कहा‍ कि कांग्रेस ने धन बल का उपयोग किया है।

Monday, 9 May 2016

कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के स्पीकर के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका को न्यायाधीश न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ ने खारिज कर दिया। इसके बाद अब यह विधायक शक्ति परीक्षण के दौरान मतदान नहीं कर पाएंगे।
याचिका खारिज होने के बाद यह सभी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं और फैसले के खिलाफ अपील कर दी है। इसके बाद दोपहर 2 बजे जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ इसकी सुनवाई करेगी।
गौरतलब है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 18 मार्च को विनियोग विधेयक के खिलाफ कांग्रेस के नौ विधायक बगावत कर भाजपा खेमे के साथ खड़े हो गए। उन्होंने स्पीकर से विनियोग विधेयक पर मत विभाजन की मांग की थी। उसी रात को वे भाजपा विधायकों के साथ राज्यपाल से भी मिले। वहीं उनके साथ चार्टेड विमान से दिल्ली को रवाना हुए। इस पर कांग्रेस की याचिका पर स्पीकर ने 27 मार्च को इन नौ बागी विधायकों की सदस्यता रद कर दी।