Tuesday, 10 May 2016

हवाई उड़ान भरने पत्नी को किनारे कर बन गया फर्जी सरपंच

हवाई उड़ान भरने पत्नी को किनारे कर बन गया फर्जी सरपंच
हवाई उड़ान भरने पत्नी को किनारे कर बन गया फर्जी सरपंच
तेलंगाना में आयोजित अंतरराज्यीय प्रशिक्षण शिविर में हवाई मार्ग से जाने सरपंच पत्नी को किनारे कर पति खुद फर्जी सरपंच बन गया। इसका खुलासा नईदुनिया के पास उपलब्ध दस्तावेजों में हुआ है। मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सात दिवसीय अंतरराज्यीय अध्ययन के लिए भेजने की योजना शासन ने बनाई है।
इसके तहत जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है। साथ ही मस्तूरी, गौरेला, तखतपुर व बिल्हा ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों को अध्ययनदल में जगह दी गई है। सूची में एक सरपंच पति को भी चुपके से शामिल कर लिया गया है।
सूची में 10 वें नंबर पर ग्राम पंचायत कुली के सरपंच के रूप में पवन साहू के नाम को एडजस्ट किया गया है। हकीकत कुछ और ही है। ग्राम पंचायत कुली में वर्तमान में श्रीमती नंदिनी साहू सरपंच हैं। पवन श्रीमती साहू के पति हैं। अंतरराज्यीय प्रशिक्षण में शामिल होने अध्यक्ष सहित सदस्य इंडिगो के नियमित विमान सेवा से तेलंगाना जाएंगे। प्लेन की टिकट भी करा ली गई है।

No comments:

Post a Comment