मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए मंत्रियों को कहा कि वे स्वागत सत्कार के समय सेल्फी लेने वालों से सावधान रहें। किसी भी अपरिचित या ऐसे व्यक्ति के साथ सेल्फी नहीं दें जिससे बाद में विवाद की स्थिति बने।
मंत्रिमंडल विस्तार के दूसरे दिन आज मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को कहा कि वे सीएम हेल्प लाइन में से पांच-पांच नाम ले लें और रेंडमली उन्हें फोन लगाकर पूछें कि उनकी समस्या हल हुई या नहीं। मंत्रियों को सोमवार और मंगलवार को मंत्रालय में बैठने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों से मिलने का समय तय करें।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का कहा कि वे हर तीन महीने में परफार्मेंस ऑडिट कराएंगे और मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। प्रभार के जिलों में अब मंत्रियों को दो से ज्यादा जिले नहीं दिए जाएंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र के आसपास के जिले ही दिए जाने की कोशिश की जाएगी। मंत्रियों को प्रभार के जिलों में महीने में कम से कम दो दिन रुकना होगा जिसमें से एक दिन जिला योजना समिति की बैठक लें। एक दिन निर्माण कार्यों की समीक्षा करें।
No comments:
Post a Comment