Friday, 1 July 2016

मोदी कर रहे छत्तीसगढ़ी शब्दों का संयोजन, मानक शब्दकोश की ले रहे मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ी शब्दों का संयोजन कर रहे हैं। 'मानक छत्तीसगढ़ी शब्दकोश" के लेखक रायपुर के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गीतेश अमरोहित को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है कि- उनके द्वारा भेजी गई 'मानक छत्तीसगढ़ी शब्दकोश" के अध्ययन में प्रधानमंत्री ने रुचि दिखाई है, कहा है कि छत्तीसगढ़ी शब्दों के साथ प्रदेश की संस्कृति को समझने का अवसर यह रचना उपलब्ध करवाती है। छत्तीसगढ़ी शब्दों के संयोजन में इस पुस्तक से मुझे मदद मिलेगी।"
डॉ. अमरोहित ने अपनी लिखी किताब की प्रति प्रधानमंत्री को पोस्ट की थी, जिस पर पीएमओ ने उन्हें पत्र भेजा है। 'नईदुनिया" ने पीएमओ में कॉल कर यह जानने की कोशिश भी की कि क्या पीएमओ में छत्तीसगढ़ी के अलावा भी अन्य किसी बोली-भाषा के शब्दों का संयोजन किया जा रहा है? इसके लिए पीएमओ में उप सचिव चंद्रेश सोना से संपर्क करने का प्रयास किया गया, जिन्होंने डॉ. अमरोहित को पत्र भेजा है, पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

No comments:

Post a Comment