![]() |
| भोपाल की छोटी झील में नाव पलटने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश |
छोटी झील में रविवार की रात नाव पलटने की घटना में पांच लोगों के मारे जाने की घटना की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं घटना के बाद अवैध रूप से झील में चलने वाली 25 नावों को प्रशासन ने जप्त कर लिया है।
मंत्रालयीन सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक बैठक लेकर छोटी झील में हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश किए हैं। साथ ही अधिकारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई गाइड लाइन बनाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं।

No comments:
Post a Comment