![]() |
| नक्सलियों के अत्याचार के विरोध में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश |
नक्सलियों द्वारा बेगुनाह आम नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध और नक्सल पीड़ित ग्रामीणों के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई।
इस रैली में हजारों की संख्या में ग्रामीण और नगरवासी शामिल हुए। सबने एक स्वर में नक्सलियों द्वारा किये जा रहे मासूम ग्रामीणों की हत्या की निंदा की । पुनर्वास योजना के माध्यम से विस्थापित ग्रामीणों ने विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित होने के लिए जिला कलेक्टर नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा।
जानकारों का कहना है कि नारायणपुर में पहली बार इतनी बड़ी रैली से पता चलता है कि लोगों में नक्सलवाद का भय समाप्त हो गया है । अबूझमाड़ के ग्रामवासी भी अब खुलकर शासन के साथ विकास के समर्थन में आ गए हैं। इसे अबूझमाड़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment