![]() |
| सेंट्रल बैंक किसान धोखाधड़ी में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश |
किसानों के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बीमा कंपनी चोला की धोखाधड़ी के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर 20 अप्रैल बुधवार को रायसेन-सागर कलेक्टर ने दो अधिकारियों को जांच सौंपी है।
ये अधिकारी तीन दिन में कलेक्टर को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। उधर हाई कोर्ट ने भी सागर के किसान धनीराम गुप्ता की याचिका पर मध्यप्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। जवाब पेश करने के लिए सागर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
सागर एसपी ने देवरी एसडीओपी पीएल राज को जांच सौंपी है। पुलिस को 29 अप्रैल तक जबलपुर हाई कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करना है। उल्लेखनीय है कि सागर संभाग और रायसेन जिले में सेंट्रल बैंक ने किसान के्रडिट कार्ड से स्वास्थ्य बीमा के नाम पर रुपए काटकर बीमा कंपनी चोला के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।

No comments:
Post a Comment