Thursday, 21 April 2016

रैनो की नेक्‍स्‍ट जेन कोलियोज की तस्‍वीरें हुई लीक

रैनो की नेक्‍स्‍ट जेन कोलियोज की तस्‍वीरें हुई लीक
रैनो की नेक्‍स्‍ट जेन कोलियोज की तस्‍वीरें हुई लीक
रैनो की नेक्‍स्‍ट जेन कोलियोज एसयूवी की तस्‍वीरें बीजिंग मोटर शो से पहले लीक हुई हैं। यह तस्‍वीरें ऑनलाइन जारी हुई हैं। इन तस्‍वीरों से लगता है कि रैनो चीन में कोलियोज को जारी रखेगी। जो तस्‍वीरें सामने आई हैं उनमें नई कोलियोज, निसान की एक्‍स ट्रेल पर आधारित है लेकिन फिर भी फ्रंट और बैक में इसकी स्‍टाइल यूनिक रखी गई है।
इसका यह लुक रैनो की तालिस्‍मान सेडान और कड्जर क्रॉसओवर से लिया गया है। नई कोलियोज एक्‍स ट्रेल की तरह रैनो-निसान के कॉमन मॉड्यूल फैमिली प्‍लेटफॉर्म पर आधारित है। इसका व्‍हीलबेस भी एक्‍स ट्रेल की ही तरह जबकि कोलियोस हल्‍की सी लंबी है।
चीनी बाजार के लिए नई कोलियोज दो इंजन ऑप्‍शंस के साथ आएगी और यह दोनों इंजन चार सिलेंडर वाली पेट्रोल मोटर से लेस होंगे। इसका बेस इंजन 2.0 लीटर वाला होगा जो 150 बीएचपी की ताकत देगा वहीं हायर वर्जन 2.5 लीटर वाला होगा जो 186 बीएचपी की ताकत देगा। गियरबॉक्‍स की बात करें तो इसमें 6 स्‍पीड मेन्‍युअल और 6 स्‍पीड ऑटो गियरबॉक्‍स का ऑप्‍शन होगा।

No comments:

Post a Comment