Thursday, 21 April 2016

निसान जल्द लॉन्च करेगी एक्स-ट्रेल हाइब्रिड एसयूवी, चल रही टेस्टिंग

निसान जल्द लॉन्च करेगी एक्स-ट्रेल हाइब्रिड एसयूवी, चल रही टेस्टिंग
निसान जल्द लॉन्च करेगी एक्स-ट्रेल हाइब्रिड एसयूवी, चल रही टेस्टिंग
निसान हाइब्रिड एसयूवी एक्स-ट्रेल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है और चेन्नई के पास टेस्टिंग चल रही है। अटकलें हैं कि यह साल के अंत तक बाजार में आ जाएगी।
निसान एक्स-ट्रेल अपने सेगमेंट में भारत की पहली कंप्लीट हाइब्रिड एसयूवी होगी। इसे पहली बार 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इस प्रीमियम एसयूवी के जरिए कंपनी भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। इससे पहले कंपनी लगातार कमजोर बिक्री की वजह से भारत में निसान एक्स-ट्रेल का प्रोडक्शन को बंद कर दिया था। लेकिन, इस बार यह वाहन एक नए अवतार में लॉन्च होने जा रहा है।
एक्स-ट्रेल हाइब्रिड को नए सीएमएफ-सी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह 5 सीटर एसयूवी होगी जिसकी लंबाई 4,640 एमएम, चौड़ाई 1,820 एमएम और ऊंचाई 1,715 एमएम है। इसका ह्वीलबेस 2,705 एमएम, जिसकी वजह से लेगरूम और केबिन स्पेस काफी अच्छा है।

No comments:

Post a Comment