Showing posts with label Simhastha Mela. Show all posts
Showing posts with label Simhastha Mela. Show all posts

Tuesday, 22 March 2016

सिंहस्थ: दूसरे मंडल से आएंगे डेमू विशेष चालक, देंगे विशेष ट्रेनिंग

सिंहस्थ: दूसरे मंडल से आएंगे डेमू विशेष चालक, देंगे विशेष ट्रेनिंग
सिंहस्थ: दूसरे मंडल से आएंगे डेमू विशेष चालक, देंगे विशेष ट्रेनिंग
सिंहस्थ के दौरान रेल मंडल के रतलाम-नागदा तथा उज्जैन सेक्शन में डेमू ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके लिए को डेमू विशेष चालकों को बुलवाया गया है। पहले रेल प्रशासन स्थानीय चालकों को यह जिम्मा देना वाला था। लेकिन बेहतर परिचालन तथा यात्री सुरक्षा को देखते अहमदाबाद सहित अन्य मंडलों से डेमू के ड्राइवर ही बुलवाने की योजना बनाई है। पूरे माह इनसे डेमू श्रेणी की ट्रेनें ही चलावाई जाएंगी।
कितने चालक आएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। इनके पहुंचने के बाद मार्ग के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि यहां कार्यरत ड्राइवरों से साधारण कोच की ट्रेनें चलवाई जाएंगी। इसके अलावा उपयोग शेड्यूल वाली ट्रेनों के लिए भी किया जाएगा। यहां डेमू स्टाफ भी है। लेकिन सेक्शनों में चल रही नियमित ट्रेनों में भी उनका उपयोग किया जाना है।

Monday, 21 March 2016

उज्जैन में मिले बैग में विस्फोटक ही था, जांच एनआईए को सौंपी

उज्जैन में मिले बैग में विस्फोटक ही था, जांच एनआईए को सौंपी
उज्जैन में मिले बैग में विस्फोटक ही था, जांच एनआईए को सौंपी
शहर के होस्टल में मिले बैग में विस्फोटक ही था। शनिवार को यह बात छिपाने वाली पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि कर दी। विस्फोटक मिलने के बाद रविवार को शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। साथ ही जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई। उधर, बैग छोड़ने वाले युवक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। होस्टल में ठहरने के लिए उसने जो आधार कार्ड की फोटो कॉपी दी थी, जांच में वह कार्ड फर्जी निकला। उधर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
नानाखेड़ा स्थित होस्टल अतिशय शिलालेख में शुक्रवार शाम एक युवक आकर ठहरा था। उसने नाम साजिश पिता वाजिद खान निवासी आगर बताया था। कमरा लेने के 10 मिनट बाद ही वह चला गया और इसके बाद नहीं लौटा। शंका होने पर होस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर शनिवार शाम पुलिस जांच के लिए पहुंची थी।


Wednesday, 16 March 2016

सिंहस्थ : महाकाल में श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी समिति

सिंहस्थ : महाकाल में श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी समिति
सिंहस्थ : महाकाल में श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी समिति
सिंहस्थ में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी। श्रद्धालुओं को खाली हाथ मंदिर आना होगा। मंगलवार को हुई मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में अफसरों ने क्लॉक रूम की व्यवस्था को लेकर हाथ ऊंचे कर दिए हैं। अफसरों का कहना है कि कुंभ में भक्तों का सामान संभाल सकें, इतना बड़ा क्लॉक रूम बनाने को जगह नहीं है। इस पर कुंभ में क्लॉक रूम बंद करने का निर्णय लिया गया।
सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंदिर कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर कवींद्र कियावत की अध्यक्षता में हुई। जगह की कमी के कारण निर्णय लिया गया कि सिंहस्थ में क्लॉक रूम नहीं चलाया जाएगा। वहीं शाही स्नान के दिन 151 रुपए के विशेष दर्शन पास भी जारी नहीं किए जाएंगे। कुंभ के दौरान भक्तों को भस्मारती दर्शन के लिए नंदी हॉल की अनुमति नहीं मिलेगी। अफसरों का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए उक्त फैसले लिए गए हैं।


Wednesday, 2 March 2016

सीएम पहुंचे उज्जैन, सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

सीएम पहुंचे उज्जैन, सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
सीएम पहुंचे उज्जैन, सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
शहर को एक दिन में करीब 655 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 126 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर में सिंहस्थ के लिए बने सभी ब्रिज तथा ओवरब्रिज भी खुल जाएंगे। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री पहली बार एक दिन में 654.44 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री करीब 500 करोड़ के कार्य लोकार्पित कर चुके हैं। लोकार्पण के दूसरे चरण में 10 विभागों के 126 कार्यों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सुबह शहर में आते ही निर्माण कार्यों का लोकार्पण शुरू किया शुरूआत देवासरोड स्थित पाइप फैक्टरी चौराहा से हुई। समापन इंदिरानगर क्षेत्र स्थित च्यवनेश्वर महादेव मंदिर पर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साधुसंतों से चर्चा और सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद वे शाम 7.50 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ ही प्लेन से आएंगे।