Showing posts with label Simhasth Kumbh Mahaparv. Show all posts
Showing posts with label Simhasth Kumbh Mahaparv. Show all posts

Wednesday, 16 March 2016

सिंहस्थ : महाकाल में श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी समिति

सिंहस्थ : महाकाल में श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी समिति
सिंहस्थ : महाकाल में श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी समिति
सिंहस्थ में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं का सामान नहीं संभालेगी। श्रद्धालुओं को खाली हाथ मंदिर आना होगा। मंगलवार को हुई मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में अफसरों ने क्लॉक रूम की व्यवस्था को लेकर हाथ ऊंचे कर दिए हैं। अफसरों का कहना है कि कुंभ में भक्तों का सामान संभाल सकें, इतना बड़ा क्लॉक रूम बनाने को जगह नहीं है। इस पर कुंभ में क्लॉक रूम बंद करने का निर्णय लिया गया।
सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंदिर कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर कवींद्र कियावत की अध्यक्षता में हुई। जगह की कमी के कारण निर्णय लिया गया कि सिंहस्थ में क्लॉक रूम नहीं चलाया जाएगा। वहीं शाही स्नान के दिन 151 रुपए के विशेष दर्शन पास भी जारी नहीं किए जाएंगे। कुंभ के दौरान भक्तों को भस्मारती दर्शन के लिए नंदी हॉल की अनुमति नहीं मिलेगी। अफसरों का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए उक्त फैसले लिए गए हैं।