Showing posts with label Simhasth Kumbh. Show all posts
Showing posts with label Simhasth Kumbh. Show all posts

Friday, 22 April 2016

पहले शाही स्नान के साथ सबसे बड़ा धार्मिक मेला शुरू

पहले शाही स्नान के साथ सबसे बड़ा धार्मिक मेला शुरू
पहले शाही स्नान के साथ सबसे बड़ा धार्मिक मेला शुरू
आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका 12 सालों से इंतजार था। अमृतमयी मोक्षदायिनी शिप्रा में शुक्रवार सुबह शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती और नागा साधुओं के शाही स्नान के साथ सबसे बड़ा धार्मिक मेला शुरू हो गया। सबसे पहले पंच दशनाम जूना अखाड़ा, पंचायती आवाहन अखाड़ा और पंचायती अग्नि अखाड़े के साधु-संतों ने दत्त आखाड़ा घाट पर सुबह 6 बजे स्नान किया। इसके बाद से सभी अलग-अलग अखाड़ों का शाही स्नान क्रमानुसार हुआ।

बुधादित्य योग ने शाही स्नान को बनाया खास

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे मेष लग्न में अमृत स्नान का आरंभ हुआ। मेष राशि में सूर्य व बुध का होना, उच्च बुधादित्य योग बना रहा है। इसके साथ ही सिंह राशि में बृहस्पति व राहु का दृष्टि संबंध भी बन रहा है। यह योग धर्म व आध्यात्मिक उन्नति के लिए सबसे श्रेष्ठ है।
Read More - पहले शाही स्नान के साथ सबसे बड़ा धार्मिक मेला शुरू

Tuesday, 22 March 2016

सिंहस्थ: दूसरे मंडल से आएंगे डेमू विशेष चालक, देंगे विशेष ट्रेनिंग

सिंहस्थ: दूसरे मंडल से आएंगे डेमू विशेष चालक, देंगे विशेष ट्रेनिंग
सिंहस्थ: दूसरे मंडल से आएंगे डेमू विशेष चालक, देंगे विशेष ट्रेनिंग
सिंहस्थ के दौरान रेल मंडल के रतलाम-नागदा तथा उज्जैन सेक्शन में डेमू ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके लिए को डेमू विशेष चालकों को बुलवाया गया है। पहले रेल प्रशासन स्थानीय चालकों को यह जिम्मा देना वाला था। लेकिन बेहतर परिचालन तथा यात्री सुरक्षा को देखते अहमदाबाद सहित अन्य मंडलों से डेमू के ड्राइवर ही बुलवाने की योजना बनाई है। पूरे माह इनसे डेमू श्रेणी की ट्रेनें ही चलावाई जाएंगी।
कितने चालक आएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। इनके पहुंचने के बाद मार्ग के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि यहां कार्यरत ड्राइवरों से साधारण कोच की ट्रेनें चलवाई जाएंगी। इसके अलावा उपयोग शेड्यूल वाली ट्रेनों के लिए भी किया जाएगा। यहां डेमू स्टाफ भी है। लेकिन सेक्शनों में चल रही नियमित ट्रेनों में भी उनका उपयोग किया जाना है।

Monday, 21 March 2016

उज्जैन में मिले बैग में विस्फोटक ही था, जांच एनआईए को सौंपी

उज्जैन में मिले बैग में विस्फोटक ही था, जांच एनआईए को सौंपी
उज्जैन में मिले बैग में विस्फोटक ही था, जांच एनआईए को सौंपी
शहर के होस्टल में मिले बैग में विस्फोटक ही था। शनिवार को यह बात छिपाने वाली पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि कर दी। विस्फोटक मिलने के बाद रविवार को शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। साथ ही जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई। उधर, बैग छोड़ने वाले युवक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। होस्टल में ठहरने के लिए उसने जो आधार कार्ड की फोटो कॉपी दी थी, जांच में वह कार्ड फर्जी निकला। उधर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
नानाखेड़ा स्थित होस्टल अतिशय शिलालेख में शुक्रवार शाम एक युवक आकर ठहरा था। उसने नाम साजिश पिता वाजिद खान निवासी आगर बताया था। कमरा लेने के 10 मिनट बाद ही वह चला गया और इसके बाद नहीं लौटा। शंका होने पर होस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर शनिवार शाम पुलिस जांच के लिए पहुंची थी।


Tuesday, 23 February 2016

सिंहस्थ में अखाड़ों को गेहूं, चावल और एलपीजी रियायत पर देगी सरकार

सिंहस्थ में अखाड़ों को गेहूं, चावल और एलपीजी रियायत पर देगी सरकार
सिंहस्थ में अखाड़ों को गेहूं, चावल और एलपीजी रियायत पर देगी सरकार
राज्य मंत्रिपरिषिद की बैठक में यह फैसला किया गया कि सिंहस्थ के दौरान आने वाले अखाड़ों और मठों को रियायती दरों पर गेहूं, चावल और एलपीजी गैस दी जाएगी। गेहूं नौ रुपए प्रति किलोग्राम और चावल ग्यारह रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से अखाड़ों व मठों को दिया जाएगा।

मंत्रिपरिषद की विधानसभा परिसर में हुई बैठक में यह फैसले किए गए। कैबिनेट ने अस्पतालों में नर्सों के 2882 पदों को स्वीकृत किया है जिनमें से 667 पद पुरुषों के हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने वेट नियम में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके बाद अब नये फार्मूले के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थायी रूप से स्थिर की जा सकेंगी। सहकारिता विभाग को कैबिनेट ने 240 नए गोदाम बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।