Showing posts with label MP Government. Show all posts
Showing posts with label MP Government. Show all posts

Wednesday, 4 May 2016

व्यापमं घोटाले में मुख्य आरोपी सपा नेता रमेश शिवहरे गिरफ्तार

व्यापमं घोटाले में मुख्य आरोपी सपा नेता रमेश शिवहरे गिरफ्तार
व्यापमं घोटाले में मुख्य आरोपी सपा नेता रमेश शिवहरे गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के विख्यात व्यापम घोटाले के मास्टर माइंड रमेश शिवहरे को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कल रात में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। रमेश शिवहरे समाजवादी पार्टी का नेता है। यह इस घोटाले के मामले में चार वर्ष से फरार था। मध्य प्रदेश सरकार ने रमेश शिवहरे पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
कानपुर में कल रात भोपाल की सीबीआई और यूपीएफटीएफ की संयुक्त टीम ने व्यापमं घोटाले (मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल) के मास्टर माइंड एवं महोबा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति रमेश शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में व्यापमं घोटाले से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। सीबीआई आज कोर्ट में उसकी ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

Tuesday, 23 February 2016

सिंहस्थ में अखाड़ों को गेहूं, चावल और एलपीजी रियायत पर देगी सरकार

सिंहस्थ में अखाड़ों को गेहूं, चावल और एलपीजी रियायत पर देगी सरकार
सिंहस्थ में अखाड़ों को गेहूं, चावल और एलपीजी रियायत पर देगी सरकार
राज्य मंत्रिपरिषिद की बैठक में यह फैसला किया गया कि सिंहस्थ के दौरान आने वाले अखाड़ों और मठों को रियायती दरों पर गेहूं, चावल और एलपीजी गैस दी जाएगी। गेहूं नौ रुपए प्रति किलोग्राम और चावल ग्यारह रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से अखाड़ों व मठों को दिया जाएगा।

मंत्रिपरिषद की विधानसभा परिसर में हुई बैठक में यह फैसले किए गए। कैबिनेट ने अस्पतालों में नर्सों के 2882 पदों को स्वीकृत किया है जिनमें से 667 पद पुरुषों के हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने वेट नियम में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके बाद अब नये फार्मूले के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थायी रूप से स्थिर की जा सकेंगी। सहकारिता विभाग को कैबिनेट ने 240 नए गोदाम बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।