![]() |
| योग, शांति और सदभाव के संदेश के साथ साइकल यात्रा |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग चक्र साइकल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा योग गुरू भरत ठाकुर द्वारा योग, शांति और सदभाव का संदेश प्रसारित करने के लिए की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद की कि यह यात्रा शांति, सदभाव और पर्यावरण-संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचायेगी। वे साइकिल चलाकर यात्रा में कुछ दूर तक शामिल हुए। योग यात्रा काठमाण्डू से शुरू हुई है। यात्रा का समापन कन्याकुमारी में होगा।
यात्रा के दौरान वे भारत-नेपाल देशों की पांच हजार किलोमीटर की साईकिल यात्रा करेंगे। यह यात्रा भारत के 11 राज्य में जायेगी। यात्रा के दौरान योग शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
Read More - योग, शांति और सदभाव के संदेश के साथ साइकल यात्रा

No comments:
Post a Comment