![]() |
| अंबिकापुर क्षेत्र में हाथी के हमले से तीन लोगों की जान गई |
सूरजपुर जिले में आज हाथी ने हमला कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया । जानकारी के अनुसार मटिगढ़ा निवासी अनिल पिता रतन बरगाह उर्म लगभग 16 वर्ष व अतन साय पिता बैजनाथ जाति पैकरा उम्र लगभग 25 वर्ष गांव में ही करीब 1-2 बजे महुआ बीनने गये हुए थे । तभी अपने दल से बिछड़े हाथी ने अचानक आकर दोनों को मौके पर ही पटककर मार डाला ।इससे क्षेत्र में शौक का माहौल है ।
सूरजपुर वन परिक्षेत्र अन्तर्गत पलमा के महुआरी डाड़ में भी एक युवक को हाथी द्वारा मार डाला गया है । पलमा निवासी रामसागर पिता घुरन जाति कंवर 20 वर्ष अपने दो-तीन साथियों के साथ महुआ पहरा कर रहा था ।उसी दौरान हाथी ने रामसागर को अपनी चपेट में ले लिया और पटक कर मार डाला । बाकी साथियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

No comments:
Post a Comment