![]() |
| सारधा घोटाले में चिदंबरम की पत्नी को नोटिस भेजने से सीबीआई का इन्कार |
भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी को सारधा चिटफंड मामले में नोटिस भेजने की खबर का सीबीआई ने खंडन किया है। सीबीआई ने बयान जारी करते हुए कहा है कि नलिनी चिदंबरम को कोई नोटिस नहीं भेजा गया है।
इससे पहले खबर आई थी कि घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को समन भेजा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि सीबीआई ने समन देकर नलिनी को पूछताछ के लिए बुलाया है और उनके साथ 10 मार्च को पूछताछ होगी।
मालूम हो कि सारधा चिटफंड घोटाले की चार्जशीट में चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम का भी नाम आया था। इस मामले में सोमवार को सीबीआई की ओर से दाखिल छठी पूरक चार्जशीट में उनका जिक्र गवाह या आरोपी के तौर पर नहीं किया है बल्कि इसमें कहा गया था कि नलिनी विवादित डील की ‘राजदार’ थीं।

No comments:
Post a Comment