![]() |
| नाथूराम गोडसे की पूजा करने वालों पर कार्रवाई करें राज्य: गृह मंत्री |
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करने वालों से मोदी सरकार ने गुरुवार को दूरी बना ली है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे की पूजा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकारों को सख्त कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई कैसे नाथूराम गोडसे की पूजा कर सकता है? केंद्र ने गांधी की हत्या पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से किसी राज्य को नहीं रोका है।
गौरतलब है कि विपक्ष ने हिंदू महासभा द्वारा गोडसे के मंदिर बनाए जाने और भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा उसे कथित तौर पर राष्ट्रवादी बताए जाने के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

No comments:
Post a Comment