Friday, 11 March 2016

चार साल तक प्रेगनेंट नहीं हो पाएंगी देश की पहली महिला प्रशिक्षु पायलट

चार साल तक प्रेगनेंट नहीं हो पाएंगी देश की पहली महिला प्रशिक्षु पायलट
चार साल तक प्रेगनेंट नहीं हो पाएंगी देश की पहली महिला प्रशिक्षु पायलट
भारतीय वायुसेना ने देश में पहली बार लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहीं तीन महिला पायलटों को सलाह दी है कि वे चार साल तक प्रेगनेंट न हों।
वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ ने एक अंग्रेजी अखबार से चर्चा में कहा, भावना कांत, मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है ताकि उनके प्रशिक्षण में कोई बाधा न आए। तीनों की हैदराबाद में ट्रैनिंग चल रही है। जून में इस प्रशिक्षण का अंतिम चरण है।
एयर वाइस मार्शल एनके टंडन के मुताबिक, युद्ध मैदान में जाने से पहले कम से कम पांच साल का निर्बाध प्रशिक्षण अनिवार्य होता है। दुनिया की सभी बड़ी एयरफोर्स में यह नियम है।

No comments:

Post a Comment