Showing posts with label UPA Government. Show all posts
Showing posts with label UPA Government. Show all posts

Wednesday, 16 March 2016

सोनिया गांधी की फिसली जुबान, कहा यूपीए ने नहीं किया काम

सोनिया गांधी की फिसली जुबान, कहा यूपीए ने नहीं किया काम
सोनिया गांधी की फिसली जुबान, कहा यूपीए ने नहीं किया काम
कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए बड़ी गलती कर दी। उन्‍होंने अपनी ही सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए हैं।
दरअसल, वह केंद्र की मोदी सरकार पर न‍िशाना साधना चाहती थीं, लेकिन गलती से एनडीए की जगह यूपीए बोल गईं। सोनिया गांधी आंध प्रदेश को विशेष राज्य को दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली आए एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रही थीं।
इस दौरान उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल को लगभग दो वर्ष हो चुके हैं। मगर, अभी तक कोई कार्य होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है और यूपीए सरकार द्वारा इस दिशा में न ही कोई प्रयास किए जा रहे हैं।


Thursday, 25 February 2016

संसद पर हमले में अफजल गुरु की भूमिका पर गहरा संशयः चिदंबरम

संसद पर हमले में अफजल गुरु की भूमिका पर गहरा संशयः चिदंबरम
संसद पर हमले में अफजल गुरु की भूमिका पर गहरा संशयः चिदंबरम
जेएनयू में अफजल गुरु के समर्थन और देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में तीन छात्र गिरफ्तार हो चुके हैं। संसद में भी इस मुद्दे पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। इस बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक विवदित बयान दे दिया है।

एक अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में चिदंबरम ने कहा 'मुझे लगता है अफजल की फांसी पर फैसला ठीक से नहीं हुआ। संसद पर हमले में उसकी भूमिका पर संशय है।' संसद हमले के आरोपी को यूपीए के कार्यकाल में तीन साल पहले फांसी दे दी गई थी।

इतने सालों बाद जब देश में उसे लेकर माहौल फिर गरम है, ऐसे में चिदंबरम ने कहा है, 'मुझे लगता है यह संभव था कि इस मामले पर एक इमानदार राय रखी जाती कि अफजल पर फैसला ठीक ढंग से नहीं किया गया और संसद पर हमले में उसकी भूमिका को लेकर गहरा संशय है।' चिदंबरम ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें पूछा गया था कि क्‍या अफजल गुरु को फांसी देने के लिए कोर्ट सही निष्‍कर्ष पर पहुंची थी?