![]() |
| सोनिया गांधी की फिसली जुबान, कहा यूपीए ने नहीं किया काम |
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए बड़ी गलती कर दी। उन्होंने अपनी ही सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए हैं।
दरअसल, वह केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधना चाहती थीं, लेकिन गलती से एनडीए की जगह यूपीए बोल गईं। सोनिया गांधी आंध प्रदेश को विशेष राज्य को दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली आए एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रही थीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल को लगभग दो वर्ष हो चुके हैं। मगर, अभी तक कोई कार्य होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है और यूपीए सरकार द्वारा इस दिशा में न ही कोई प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment