Showing posts with label MP News. Show all posts
Showing posts with label MP News. Show all posts

Monday, 6 June 2016

भीषण जल संकट से बैतूल में धारा 144 लागू

माचना एनीकेट के सूखने के बाद धारा 144 के तहत निर्माण कार्यों पर लगी रोक बाद अभी तक जैसे-तैसे फिल्टर से हो रही जलापूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। इसके साथ ही शहर के सभी वार्ड अब टैंकरों के भरोसे हो गए हैं। इधर नगर पालिका की समस्या यह है कि उसके पास ना तो पर्याप्त टैंकर हैं और ना ही पानी की ही समुचित व्यवस्था है। ऐसे में बैठकों के जरिए संकट का समाधान खोजने के प्रयास जारी है, लेकिन कोई ठोस उपाय निकलकर सामने नहीं आ पा रहा है।
पिछले 3 दिनों से नगर पालिका फिल्टर प्लांट से तय समय से 12-12 घंटे देरी से पानी की सप्लाई कर पा रही थी। अब माचना एनीकेट ने पूरी तरह से जवाब दे दिया है। शनिवार को शहर की टंकियां नहीं भर पाई और शहर के 18 वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इससे कोठीबाजार, कालापाठा, गंज, सदर क्षेत्र के 18 वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। ऐसे में कई क्षेत्रों में 5-6 दिनों से नल नहीं आ रहे हैं। प्रशासन ने जलसंकट को देखते हुए धारा 144 के तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
शहर में स्थित नपा के ट्यूबवेल भी जवाब देने लगे हैं। 15 ट्यूबवेल तो पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। अन्य चालू ट्यूबवेल भी बंद होने की कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। फिल्टर प्लांट के बंद हो जाने के बाद पूरा शहर टैंकरों के भरोसे हो गया है। इधर नगर पालिका के पास इतने संसाधन भी नहीं है कि वह पूरे शहर को टैंकरों से पर्याप्त पानी पहुंचा सके। नपा के पास खुद के 2 ट्रैक्टर है जबकि 5 किराए पर लिए हैं। इनसे फिल्टर प्लांट चालू रहने की स्थिति में 50 से 60 टैंकर पानी सप्लाई हो पा रहा था। अब पूरे शहर को कम से कम 200 टैंकर पानी रोज चाहिए।

Wednesday, 24 February 2016

जबलपुर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी, 20 घायल

जबलपुर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी, 20 घायल
जबलपुर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी, 20 घायल
चरगवां मंडल के भाजपा कार्यकर्ता अमरकंटक में आयोजित सबरी महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच उनकी बस कुंडम महानदी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 20 कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालात सामान्य बताई गई है।

जानकारी के अनुसार कुंडम से डिडौंरी रोड पर करीब 14 किमी पहले अंधे मोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस पलट गई। चरगंवा मंडल के करीब 28 से 30 लोग बस में सवार थे। ये सभी अनूपपुर में आयोजित शबरी महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। जबलपुर ग्रामीण भाजपा से करीब 3 हजार कार्यकर्ता बसों के जरिए अनूपपुर गए है। जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष शिव पटेल ने बताया कि सभी घायलों को दूसरी बस में बैठाकर जबलपुर भेजा गया है। उनकी देखभाल के लिए मंडलों के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

Thursday, 18 February 2016

2 से 11 मार्च तक रेवती नक्षत्र में शादी के पांच मुहूर्त

2 से 11 मार्च तक रेवती नक्षत्र में शादी के पांच मुहूर्त
2 से 11 मार्च तक रेवती नक्षत्र में शादी के पांच मुहूर्त
फरवरी में शादी का आखिरी मुहूर्त 24 तारीख को है। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लगते ही 1 मार्च तक विवाह बंद रहेंगे। 2 से 11 मार्च तक रेवती नक्षत्र में शादी के पांच मुहूर्त हैं।

इसके बाद होलाष्टक लगते ही विवाह बंद हो जाएंगे। पं. विनोद गौतम का कहना है कि होलाष्टक 15 से 23 मार्च तक होली के बाद समाप्त होंगे। इस बीच विवाह और मांगलिक आयोजन बंद रहेंगे, क्योंकि मीन राशि पर सूर्य के आने से मीनार्क दोष लगेगा।

इससे गुस्र्बल कमजोर होगा। इस दोष में शास्त्रों के हिसाब से विवाह निषेध माना गया है। इसके बाद मेष राशि पर सूर्य आते ही 16 अप्रैल से विवाह फिर शुरू हो जाएंगे, जो 29 अप्रैल तक चलेंगे।

गैस सबसिडी चाहिए तो इनकम बताइए

गैस सबसिडी चाहिए तो इनकम बताइए
गैस सबसिडी चाहिए तो इनकम बताइए
यदि आप घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं और इसके लिए आप कैश सबसिडी भी ले रहे हैं, तो अब आपको अपनी सालाना इनकम बतानी होगी, क्योंकि 10 लाख रुपए से अधिक सालाना आय वालों को एलपीजी कैश सबसिडी बंंद करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों में हजारों ग्राहकों के मोबाइल पर एसएमएस आया।

इसमें बताया गया है कि ग्राहकों को फॉर्म भरकर अपनी वार्षिक इनकम बतानी होगी। इस बारे में पता करने के लिए लोगों ने एजेंसी और कंपनी में फोन किया, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को इस समय सीधे खाते में 161.70 रुपए की कैश सबसिडी भेजी जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार की योजना है कि जिन लोगों की इनकम 10 लाख रुपए सालाना से अधिक है,उन्हें रसोई गैस सिलेंडर पर कैश सबसिडी न दी जाए।

इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्वैच्छिक आधार पर कैश सबसिडी छोड़ने की मुहिम चलाई थी लेकिन अब इसे पूरी तरह से लागू करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत गैस डीलर ग्राहकों को एक फार्म देंगे जिसमें हर उपभोक्ता को अपनी वार्षिक आय की जानकारी देना होगी।

बोवनी नहीं हो पाई तो भी फसल बीमा के दायरे में : मोदी

बोवनी नहीं हो पाई तो भी फसल बीमा के दायरे में : मोदी
बोवनी नहीं हो पाई तो भी फसल बीमा के दायरे में : मोदी
सालभर पहले जो लोग मुझ पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते थे, वे भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कारण चुप हो गए हैं। इस योजना में गांव के एक किसान को नुकसान हुआ तो भी उसे क्लेम मिलेगा। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीहोर जिले के शेरपुर गांव में किसान महासम्मेलन में फसल बीमा की गाइडलाइन जारी करने के दौरान कही। मोदी ने कहा कि किसान यदि कम बारिश होने के कारण खेत में बोवनी नहीं कर पाता है तो भी वो फसल बीमा के दायरे में आएगा।

उसे औसत उत्पादन का 25 प्रतिशत तक मुआवजा मिलेगा। अप्रैल में एग्रीकल्चर मार्केट स्कीम उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि 2022 तक अनाज उत्पादन दोगुना करने का संकल्प लें, दुनिया के बाजार पर हमारा कब्जा होगा। लाखों किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर की जयंती के दिन केंद्र सरकार नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट स्कीम की शुरूआत करेगी। इसके जरिए किसान देश की किसी भी मंडी में अच्छे दाम पर अपनी फसल बेच सकेंगे। उन्हें सारे शहरों के भाव ऑनलाइन व मोबाइल पर मिल जाएंगे।

लापरवाह व काम न करने वाले जिलाध्यक्ष हटाएगी कांग्रेस