Showing posts with label MOP&NG. Show all posts
Showing posts with label MOP&NG. Show all posts

Thursday, 18 February 2016

गैस सबसिडी चाहिए तो इनकम बताइए

गैस सबसिडी चाहिए तो इनकम बताइए
गैस सबसिडी चाहिए तो इनकम बताइए
यदि आप घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं और इसके लिए आप कैश सबसिडी भी ले रहे हैं, तो अब आपको अपनी सालाना इनकम बतानी होगी, क्योंकि 10 लाख रुपए से अधिक सालाना आय वालों को एलपीजी कैश सबसिडी बंंद करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों में हजारों ग्राहकों के मोबाइल पर एसएमएस आया।

इसमें बताया गया है कि ग्राहकों को फॉर्म भरकर अपनी वार्षिक इनकम बतानी होगी। इस बारे में पता करने के लिए लोगों ने एजेंसी और कंपनी में फोन किया, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को इस समय सीधे खाते में 161.70 रुपए की कैश सबसिडी भेजी जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार की योजना है कि जिन लोगों की इनकम 10 लाख रुपए सालाना से अधिक है,उन्हें रसोई गैस सिलेंडर पर कैश सबसिडी न दी जाए।

इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्वैच्छिक आधार पर कैश सबसिडी छोड़ने की मुहिम चलाई थी लेकिन अब इसे पूरी तरह से लागू करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत गैस डीलर ग्राहकों को एक फार्म देंगे जिसमें हर उपभोक्ता को अपनी वार्षिक आय की जानकारी देना होगी।