Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts

Tuesday, 7 June 2016

मैं मीडिया का मजा खत्‍म करने की क्रूरता नहीं कर सकता : राजन

'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी द्वैमासिक मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया है और उसे यथावत 6.50 फीसद रखा है। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने महंगाई बढ़ने की आशंका को इस फैसले की वजह बताया।
वहीं, अपने दूसरे कार्यकाल को लेकर आरबीआई गवर्नर ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह मीडिया के मजे खत्म करने की क्रूरता नहीं कर सकते। दरअसल, उनका कार्यकाल सितंबर में खत्‍म हो रहा है। राजन की अच्‍छी दूरदृष्टिता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता उन्‍हें दूसरा कार्यकाल देने के पक्ष में हैं।

वहीं, सुब्रमण्‍यम स्‍वामी सहित कुछ नेता राजन को कार्यकाल के पहले ही पद से हटाए जाने की मांग करते रहे हैं। ऐसे में जब राजन से उनके दूसरे कार्यकाल को लेकर सवाल किया गया, तो उन्‍होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह मीडिया का मजा खत्म नहीं करना चाहते।

Monday, 6 June 2016

स्विट्जरलैंड पहुंचे मोदी, राष्ट्रपति अम्मान से मुलाकात

अपनी पांच देशों की यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत सोमवार को पीएम मोदी स्विट्जरलैंड पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए स्विस राष्ट्रपति योहान शींडर अम्मान के साथ बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों के आपसी हित के मुद्दों पर बात की गई। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को अफगानिस्तान की यात्रा की थी। वह कतर की दो दिनों की यात्रा के बाद यहां पहुंचे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, 'जिनेवा, स्विट्जरलैंड के सुंदर शहर में कल रात आगमन के साथ ही प्रधानमंत्री की यात्रा के तीसरे पड़ाव की शुरुआत हो गई।'
ऐसी संभावना है कि पीएम मोदी स्विट्जरलैंड में भारतीयों के कालाधन का पता लगाने के लिए उनसे सहयोग मांगेंगे तथा 48 सदस्‍यीय न्‍यूक्लियर आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्‍यता के लिए भी वो स्विट्जरलैंड का सहयोग भी मांग सकते हैं।

Thursday, 19 May 2016

मोदी सरकार ने खत्‍म किए पुराने हो चुके 1159 कानून

मोदी सरकार ने खत्‍म किए पुराने हो चुके 1159 कानून
मोदी सरकार ने खत्‍म किए पुराने हो चुके 1159 कानून
नरेंद्र मोदी सरकार को नए कानून बनाने के लिए भले ही राज्‍यसभा में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन पुराने और अप्रसांगिक हो चुके कानूनों को खत्‍म करने में वह रिकॉर्ड तेजी से काम कर रही है।
पूर्ववर्ती सरकारों ने 64 सालों में महज 1301 कानूनों को ही खत्‍म किया था। वहीं, दो सालों से कम समय में मोदी सरकार ने 1159 पुराने कानूनों को खत्‍म कर दिया है। हालांकि, निश्‍िचत रूप से इस काम में विपक्ष के प्रभाव वाले ऊपरी सदन ने इस काम में अहम भूमिका निभाई।
इन कानूनों में से दो दर्जन कानून ब्रिट‍िश काल के थे, जो काफी समय पहले ही अपनी प्रसांगिकता खो चुके थे। हाल ही में संपन्‍न हुए बजट सत्र के दौरान राज्‍य सभा ने ऐसे दो बिल पेश किए, जिनमें 1,053 कानूनों को बदल दिया गया।

Thursday, 14 April 2016

मोदी की सभा के दौरान महू-मानपुर रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन

मोदी की सभा के दौरान महू-मानपुर रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन
मोदी की सभा के दौरान महू-मानपुर रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन
आंबेडकर जयंती पर गुरुवार को महू में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान महू-मानपुर रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। भोपाल, खंडवा और धार की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि इंदौर से जाने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था सभास्थल के पास रहेगी। पीथमपुर चौपाटी के पास बड़ी पार्किंग व्यवस्था की गई है। मंगलवार रात पुलिस ने इंदौर से करीब एक हजार बैरिकेड्स महू भेजे।
ऐसे होगा डायवर्शन
- भोपाल से महू-मानपुर जाने वाले वाहन: देवास, उज्जैन, इंदौर (वाया सांवेर, भौंरासला चौराहा), बेटमा, घाटाबिल्लौद, मानपुर, एनएच 3। देवास-मक्सी से उज्जैन, बड़नगर, कानवन, घाटाबिल्लौद से मानपुर, एनएच 3।
- खंडवा, धामनोद जाने वाले वाहन: खंडवा, भीकनगांव, कसरावद से धामनोद की ओर। खंडवा से सनावद, महेश्वर होते हुए धामनोद की ओर।
- धार से इंदौर आने वाले वाहन: बेटमा से भौंरासला चौराहा होकर।

Monday, 21 March 2016

आंबेडकर राष्ट्रीय स्‍मारक भवन के शिलान्यास के दौरान मोदी ने कही 10 बातें

आंबेडकर राष्ट्रीय स्‍मारक भवन के शिलान्यास के दौरान मोदी ने कही 10 बातें
आंबेडकर राष्ट्रीय स्‍मारक भवन के शिलान्यास के दौरान मोदी ने कही 10 बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विज्ञान भवन में आंबेडकर राष्ट्रीय स्‍मारक भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अंबेडकर मेमोरियल के लिए साठ साल इंतजार करना पड़ा। संभवत: यह मेरे ही भाग्य में लिखा होगा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने इस मेमोरियल के लिए पहल की, लेकिन उनके बाद जिनकी सरकार आई, उनके दिल में अंबेडकर नहीं रहे।
मोदी ने कहा कि वह 14 अप्रैल 2018 को इस स्मारक का उद्घाटन करने आएंगे। आंबेडकर मोमोरियल लेक्‍चर देते हुए मोदी ने कहा कि यह स्‍मारक प्रेरणा स्‍थली होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आंबेडकर ने सामाजिक जुड़ाव का काम किया। मगर, उनका स्‍मारक बनाने में 60 साल लग गए।


Thursday, 17 March 2016

TIME के सबसे प्रभावी लोगों में एक बार फिर पीएम मोदी

TIME के सबसे प्रभावी लोगों में एक बार फिर पीएम मोदी
TIME के सबसे प्रभावी लोगों में एक बार फिर पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रभावी लोगों में शामिल हैं। यह कहा है टाइम मैगतीन ने। मैगजीन ने पीएम मोदी को 'इंटरनेट स्टार' बताते हुए ऐसा कहा है। पीएम मोदी को एक ऐसा भारतीय नेता करार दिया है जो सोशल मीडिया का प्रयोग 'डिप्लोमेसी' के लिए करते हैं। बीते साल अपनी पाकिस्तान यात्रा की घोषणा को ट्विटर के जरिये करने का जिक्र भी मैगजीन ने किया है।
टाइम द्वारा इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों की घोषणा की गई है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां व उसके पति कान्य वेस्ट, हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग, पूर्व ओलिंपिक एथलीट कैटलीन जैनर और फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल है।

Friday, 4 March 2016

पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट, कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत

पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट, कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत
पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट,
कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान देश में सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च कर दिया। इस प्रोजेक्‍ट के तहत साल 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गो को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाने की योजना है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी मौजूद थे।

प्रोजेक्‍ट लॉनच करने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2019 तक देश के सभी हाईवे को रेलवे क्रॉसिंग मुक्‍त करेगी साथ ही अंग्रेजों के जमाने में बने पुलों को फिर से बनाया जाएगा।


Monday, 22 February 2016

BHU में बोले पीएम मोदी, 'यह शिक्षांत नहीं दीक्षांत समारोह है'

BHU में बोले पीएम मोदी, 'यह शिक्षांत नहीं दीक्षांत समारोह है'
BHU में बोले पीएम मोदी, 'यह शिक्षांत नहीं दीक्षांत समारोह है'
वाराणसी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विश्व‍विद्यालय पहुंचे। उनके साथ कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। विद्यार्थियों को उपाधियां देने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह नहीं बल्कि शिक्षा के आरंभ का समारोह है। यह शिक्षा के अंत का नहीं वरन शिक्षा से प्राप्‍त गुर को आजमाने का आरंभ है। हमारे अंदर का विद्यार्थी कभी मरना नहीं चाहिए। वही जिंदा रहता है जो आजीवन विद्यार्थी रहता है।
आज जब हम इस दीक्षांत से निकल रहे हैं तो हमारे सामने एक विशाल विश्‍व है। अब आप कैंपस से निकलकर दुनिया में कदम रख रहे हैं। एक ओर खुशी होती है, लेकिन अब परिसर से निकलते ही मुझे देखने का दुनिया का नजरिया बदल जाएगा। मन में यह भाव रखना होगा क्‍योंकि अब लोग पूछेंगे कि बताओ भैया अब क्‍या करोगे। ...ऐन यहीं से जिंदगी की कसौटी का आरंभ हो जाएगा।


Thursday, 18 February 2016

बोवनी नहीं हो पाई तो भी फसल बीमा के दायरे में : मोदी

बोवनी नहीं हो पाई तो भी फसल बीमा के दायरे में : मोदी
बोवनी नहीं हो पाई तो भी फसल बीमा के दायरे में : मोदी
सालभर पहले जो लोग मुझ पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते थे, वे भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कारण चुप हो गए हैं। इस योजना में गांव के एक किसान को नुकसान हुआ तो भी उसे क्लेम मिलेगा। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीहोर जिले के शेरपुर गांव में किसान महासम्मेलन में फसल बीमा की गाइडलाइन जारी करने के दौरान कही। मोदी ने कहा कि किसान यदि कम बारिश होने के कारण खेत में बोवनी नहीं कर पाता है तो भी वो फसल बीमा के दायरे में आएगा।

उसे औसत उत्पादन का 25 प्रतिशत तक मुआवजा मिलेगा। अप्रैल में एग्रीकल्चर मार्केट स्कीम उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि 2022 तक अनाज उत्पादन दोगुना करने का संकल्प लें, दुनिया के बाजार पर हमारा कब्जा होगा। लाखों किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर की जयंती के दिन केंद्र सरकार नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट स्कीम की शुरूआत करेगी। इसके जरिए किसान देश की किसी भी मंडी में अच्छे दाम पर अपनी फसल बेच सकेंगे। उन्हें सारे शहरों के भाव ऑनलाइन व मोबाइल पर मिल जाएंगे।