अपनी पांच देशों की यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत सोमवार को पीएम मोदी स्विट्जरलैंड पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए स्विस राष्ट्रपति योहान शींडर अम्मान के साथ बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों के आपसी हित के मुद्दों पर बात की गई। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को अफगानिस्तान की यात्रा की थी। वह कतर की दो दिनों की यात्रा के बाद यहां पहुंचे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, 'जिनेवा, स्विट्जरलैंड के सुंदर शहर में कल रात आगमन के साथ ही प्रधानमंत्री की यात्रा के तीसरे पड़ाव की शुरुआत हो गई।'
ऐसी संभावना है कि पीएम मोदी स्विट्जरलैंड में भारतीयों के कालाधन का पता लगाने के लिए उनसे सहयोग मांगेंगे तथा 48 सदस्यीय न्यूक्लियर आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के लिए भी वो स्विट्जरलैंड का सहयोग भी मांग सकते हैं।
No comments:
Post a Comment