Monday, 6 June 2016

जनपितूरी सप्ताह के दौरान नक्सल उत्पात, तीन स्थानों पर मुठभेड़

जनपितूरी सप्ताह के पहले दिन रविवार को नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन स्थानों पर मुठभेड़ हुई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं नक्सली दहशत के चलते अंदरूनी इलाकों में बसें नहीं चलीं। रेल प्रशासन ने भी एहतियातन किरंदुल से वाल्टेयर पैसेंजर बंद कर दिया है
पहली घटना में हाकवा के जंगल में पुलिस पर नक्सलियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद वे भाग खड़े हुए। इस दौरान नक्सलियों द्वारा बारूदी विस्फोट भी किया गया जिसमें जवान बाल-बाल बचे। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराने का दावा भी किया जा रहा है, जिसे नक्सली अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गए। दूसरी ओर उसूर से निकली पार्टी के साथ पेरमपल्ली नाले के पास मुठभेड़ हुई।
नक्सली तो भाग गए परंतु घटनास्थल से पाइप बम, कोर्डेक्स वायर, वर्दी, बैनर, साहित्य और अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं। दंतेवाड़ा जिले के सुरनार जंगल के पास सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने गोलीबारी की। जवानों ने भी जवाब में गोलियां चलाई जिसमें एक नक्सली के घायल होने की खबर है।

No comments:

Post a Comment