Showing posts with label Budget 2016. Show all posts
Showing posts with label Budget 2016. Show all posts

Friday, 4 March 2016

पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट, कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत

पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट, कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत
पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट,
कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान देश में सेतु भारतम प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च कर दिया। इस प्रोजेक्‍ट के तहत साल 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गो को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाने की योजना है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी मौजूद थे।

प्रोजेक्‍ट लॉनच करने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2019 तक देश के सभी हाईवे को रेलवे क्रॉसिंग मुक्‍त करेगी साथ ही अंग्रेजों के जमाने में बने पुलों को फिर से बनाया जाएगा।


Wednesday, 2 March 2016

आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद

आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद
आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद
छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार में बुधवार से तीन दिनों तक कारोबार नहीं होगा। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन और रायपुर सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश का सराफा कारोबार 2 से 4 मार्च तक 3 दिनों तक बंद रहेगा। बजट में सोने और डायमंड परएक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से सराफा कारोबारी नाखुश हैं।दुर्ग और बिलासपुर में भी बाजार बंद है। जांजगीर, अंबिकापुर में भी बाजार बंद हैं।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया तथा रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि सोमवार को पेश हुए आम बजट में सोने व डायमंड पर एक्साइज ड्यूटी लगाया जाना इस कारोबार के लिए एक गलत निर्णय है। न केवल इससे कारोबारपरबुरा असर पड़ेगा, बल्कि इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों के लिए नुकसानदायक है।

Tuesday, 1 March 2016

मेरा गांव मेरा देश: गांवों में बहेगी डिजिटल बयार

मेरा गांव मेरा देश: गांवों में बहेगी डिजिटल बयार
मेरा गांव मेरा देश: गांवों में बहेगी डिजिटल बयार
शहरी ही नहीं देश ग्रामीण युवाओं को डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में देश के लगभग 17 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल दृष्टि से साक्षर बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश के 12 करोड़ परिवारों के पास कम्‍प्‍यूटर नहीं है।

केंद्र सरकार की डिजिटल साक्षरता मुहिम के तहत कौशल भारत योजना को ग्रामीण इलाकों तक तेजी से पहुंचाने की नीति तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री अपनी रैलियों में डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने की बात करते रहे हैं। डिजिटल इंडिया बनाने के लिए इस बार केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारतीय इलाकों में डिजिटल साक्षरता को महत्व दिया है।

देश में पहले से ही डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने वाली दो स्कीमें पहले से ही चल रही हैं। इनमें राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन और डिजिटल साक्षरता अभियान प्रमुख हैं। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने अब ग्रामीण भारतीय के लिए एक नई डिजिटल साक्षरता मिशन स्कीम शुरु करने का फैसला किया है।


Wednesday, 24 February 2016

दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा स्थगित

दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा स्थगित
दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद
विधानसभा स्थगित
विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ. बलराम जाखड़, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, लोकसभा के पूर्व सदस्य बसोरीसिंह मसराम, विधानसभा के पूर्व सदस्य विनयकुमार दीवान और रामनारायण तेनगुरिया को श्रद्धांजलि दी गई।