Showing posts with label Excise Duty. Show all posts
Showing posts with label Excise Duty. Show all posts

Monday, 4 April 2016

भोपाल में सराफा व्यापारियों का एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ जल सत्याग्रह

भोपाल में सराफा व्यापारियों का एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ जल सत्याग्रह
भोपाल में सराफा व्यापारियों का एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ जल सत्याग्रह
सराफा व्यापारियों द्वारा एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ आज जल सत्याग्रह आंदोलन किया गया। बड़ी झील में शहर के कई सर्राफा व्यापारी जल सत्याग्रह करने पहुंचे।
भोपाल के होलसोल सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीव गर्ग गांधी के नेतृत्व में सराफा व्यापारी बड़ी झील की शीतलदास की बगिया में एकत्रित हुए। यहां इन सर्राफा व्यापारियों ने झील के पानी में उतरकर सत्याग्रह किया। व्यापारी काफी समय तक पानी में रहे और हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां रखे रहे। इन लोगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की और एक्साइज ड्यूटी वाले कानून को काला कानून बताया। इसे वापस लेने की मांग की।

Wednesday, 2 March 2016

आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद

आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद
आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद
छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार में बुधवार से तीन दिनों तक कारोबार नहीं होगा। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन और रायपुर सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश का सराफा कारोबार 2 से 4 मार्च तक 3 दिनों तक बंद रहेगा। बजट में सोने और डायमंड परएक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से सराफा कारोबारी नाखुश हैं।दुर्ग और बिलासपुर में भी बाजार बंद है। जांजगीर, अंबिकापुर में भी बाजार बंद हैं।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया तथा रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि सोमवार को पेश हुए आम बजट में सोने व डायमंड पर एक्साइज ड्यूटी लगाया जाना इस कारोबार के लिए एक गलत निर्णय है। न केवल इससे कारोबारपरबुरा असर पड़ेगा, बल्कि इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों के लिए नुकसानदायक है।