![]() |
| आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद |
छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार में बुधवार से तीन दिनों तक कारोबार नहीं होगा। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन और रायपुर सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश का सराफा कारोबार 2 से 4 मार्च तक 3 दिनों तक बंद रहेगा। बजट में सोने और डायमंड परएक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से सराफा कारोबारी नाखुश हैं।दुर्ग और बिलासपुर में भी बाजार बंद है। जांजगीर, अंबिकापुर में भी बाजार बंद हैं।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया तथा रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि सोमवार को पेश हुए आम बजट में सोने व डायमंड पर एक्साइज ड्यूटी लगाया जाना इस कारोबार के लिए एक गलत निर्णय है। न केवल इससे कारोबारपरबुरा असर पड़ेगा, बल्कि इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों के लिए नुकसानदायक है।
Read More - आज से तीन दिन छत्तीसगढ़ का सराफा बाजार बंद

No comments:
Post a Comment