Wednesday, 2 March 2016

जगदलपुर क्षेत्र में 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर क्षेत्र में 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
जगदलपुर क्षेत्र में 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभा‍वित होकर बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों को सामाजिक सम्मान के साथ नया जीवन और कारोबार शुरू करने के लिए पर्याप्त सहायता भी दी जा रही है।

इसी तरह के मामले में आज 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पित नक्सली तोंगपाल के कुम्बकोलेंग इलाके के बताए जा रहे हैं।

नक्सलियों ने बस्तर आईजी, एसपी और कलेक्टर के सामने समर्पण किया। जानकारी के अनुसार सभी नक्सली 2004 से सक्रिय थे। वे कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।इनमें से तीन माओवादियों पर एक-एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

No comments:

Post a Comment