Wednesday, 2 March 2016

राज्यसेवा परीक्षा-2015 का रिजल्ट घोषित, सात हजार से ज्यादा छात्र सफल

राज्यसेवा परीक्षा-2015 का रिजल्ट घोषित, सात हजार से ज्यादा छात्र सफल
राज्यसेवा परीक्षा-2015 का रिजल्ट घोषित, सात हजार से ज्यादा छात्र सफल
मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने मंगलवार शाम राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2015 का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल 410 पदों के लिए आयोग ने बीते साल दिसंबर में चयन प्रक्रिया की घोषणा की थी। 24 जनवरी को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा के बाद 25 फरवरी को ही पीएससी ने परीक्षा के प्रश्न पत्रों की मॉडल आंसरशीट जारी की थी। इन जवाबों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए पांच दिनों में ही पीएससी ने परिणाम भी जारी कर दिया है।
कुल 7,092 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। 12 अप्रैल से मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए सफल उम्मीदवारों को 8 मार्च से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।

No comments:

Post a Comment