![]() |
| मेरा गांव मेरा देश: गांवों में बहेगी डिजिटल बयार |
शहरी ही नहीं देश ग्रामीण युवाओं को डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में देश के लगभग 17 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल दृष्टि से साक्षर बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश के 12 करोड़ परिवारों के पास कम्प्यूटर नहीं है।
केंद्र सरकार की डिजिटल साक्षरता मुहिम के तहत कौशल भारत योजना को ग्रामीण इलाकों तक तेजी से पहुंचाने की नीति तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री अपनी रैलियों में डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने की बात करते रहे हैं। डिजिटल इंडिया बनाने के लिए इस बार केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारतीय इलाकों में डिजिटल साक्षरता को महत्व दिया है।
देश में पहले से ही डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने वाली दो स्कीमें पहले से ही चल रही हैं। इनमें राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन और डिजिटल साक्षरता अभियान प्रमुख हैं। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने अब ग्रामीण भारतीय के लिए एक नई डिजिटल साक्षरता मिशन स्कीम शुरु करने का फैसला किया है।
Read More - मेरा गांव मेरा देश: गांवों में बहेगी डिजिटल बयार

No comments:
Post a Comment