![]() |
| मोदी सरकार ने खत्म किए पुराने हो चुके 1159 कानून |
नरेंद्र मोदी सरकार को नए कानून बनाने के लिए भले ही राज्यसभा में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन पुराने और अप्रसांगिक हो चुके कानूनों को खत्म करने में वह रिकॉर्ड तेजी से काम कर रही है।
पूर्ववर्ती सरकारों ने 64 सालों में महज 1301 कानूनों को ही खत्म किया था। वहीं, दो सालों से कम समय में मोदी सरकार ने 1159 पुराने कानूनों को खत्म कर दिया है। हालांकि, निश्िचत रूप से इस काम में विपक्ष के प्रभाव वाले ऊपरी सदन ने इस काम में अहम भूमिका निभाई।
इन कानूनों में से दो दर्जन कानून ब्रिटिश काल के थे, जो काफी समय पहले ही अपनी प्रसांगिकता खो चुके थे। हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान राज्य सभा ने ऐसे दो बिल पेश किए, जिनमें 1,053 कानूनों को बदल दिया गया।

No comments:
Post a Comment