![]() |
| उत्तराखंड: कांग्रेस ने विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला |
उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को खतरे में डालने वाले बागी नेताओं के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से बहिष्कृत कर दिया है।
कांग्रेस आलाकमान ने साकेत बहुगुणा के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी अनित गुप्ता को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा गया है। उन्हें भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है। पार्टी का कहना है कि दोनों पिछले काफी दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
गौरतलब है कि विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत की अगुवाई में 9 विधायकों ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। इन विधायकों ने बीजेपी के साथ जाने का संकेत दिया है। इसी सिलसिले में विजय बहुगुणा ने बीजेपी नेता भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात भी की थी।

No comments:
Post a Comment