Showing posts with label Haryana. Show all posts
Showing posts with label Haryana. Show all posts

Monday, 6 June 2016

जाट आंदोलन को लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा समेत कई इलाकों में धारा 144

हरियाणा में जाट एक बार फिर आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। हालांकि इस बार प्रशासन पिछली गलतियों से सबक लेते हुए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। हरियाणा से सटे दिल्ली के बाहरी इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है। इसके लिए दिल्ली पुलिस आज शाम से दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर धारा 144 लागू करने जा रही है जिसके बाद बड़ी संख्या में इकट्ठा होना प्रतिबंधित होगा।
आपको बताते हैं जाट आंदोलन को लेकर अबतक हुई 10 बड़ी बातें...
1. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लागू करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि पिछली बार जाट आंदोलन के दौरान दिल्ली के मुखर्जी नगर और नजफगढ़ इलाकों में भी जाटों ने उग्र प्रदर्शन किया था।
2. जाट प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि इस बार ना तो वो हाइवे जाम करेंगे और ना ही रेलवे सेवा को बाधित करेंगे और शहरों से दूर रहेंगे। लेकिन उन्होंने ये चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वो इस आंदोलन को आगे भी बढ़ा सकते हैं।
3. आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के 7000 जवान हरियाणा पुलिस की मदद के लिए पहुंच चुके हैं जो हाईवे, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और अधिकारियों के अलावा सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा करेंगे। हरियाणा के कुछ जिलों जैसे रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और कैथल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
4. ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने इस आंदोलन की शुरूआत की है लेकिन कुछ जाट समूह और उनके नेतृत्व ने इस आंदोलन से खुद को अलग कर रखा है।
5. मुनक नहर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी को तैनात किया गया है। 

Tuesday, 23 February 2016

जाट आंदोलन में कांग्रेस का हाथ होने के सुबूत, बुरे फंसे हुड्डा के पूर्व सलाहकार

जाट आंदोलन में कांग्रेस का हाथ होने के सुबूत, बुरे फंसे हुड्डा के पूर्व सलाहकार
जाट आंदोलन में कांग्रेस का हाथ होने के सुबूत, बुरे फंसे हुड्डा के पूर्व सलाहकार
हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन को शह देने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह घिर गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

इस बीच, प्रो. वीरेंद्र का जाट आंदोलन के लिए उकसाने वाला कथित ऑडियो टेप के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है। हुड्डा ने प्रोफेसर का बचाव करते हुए उनके ऑडियो को साजिश करार दिया है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह ने जहां ऑडियो टेप की जांच कराने की मांग की है, वहीं विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर नेताओं के फोन टेप कराने का आरोप लगाते हुए नया विवाद छेड़ दिया है।

Monday, 22 February 2016

हरियाणा में कहीं हालात हो रहे सामान्य तो कुछ जगहों पर स्थिति फिर तनावपूर्ण

हरियाणा में कहीं हालात हो रहे सामान्य तो कुछ जगहों पर स्थिति फिर तनावपूर्ण
हरियाणा में  कुछ जगहों पर स्थिति फिर तनावपूर्ण
जाट आंदोलन की आग में धधक रहे हरियाणा में कुछ जगहों पर स्थिति सामान्य हो रही है तो कुछ जगहों पर स्थिति फिर तनावपूर्ण हो रही है। महम में उप्रदवियों ने एसडीएम के साथ बदसलूकी की और उनकी गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा आंदोलनकारियों ने कुछ दुकानों में भी आग लगाने का प्रयास किया है।
गन्नौर में आंदोलनकारियों ने कंटेनर ले जा रही ट्रेन में आग लगा दी। हिसार के हांसी में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। झज्जर में तोड़फोड़ की घटनाएं थमीं, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। यहां पर सीआरपीएफ और सेना के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
मामला शांत करने के लिए भिवानी में कैबिनेट मंत्री घनश्याम जाटों के साथ बैठक कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने जीटी रोड पर फिर जाम लगा दिया हे। सोनीपत में गन्नौर और मुरथल के बीच लड़सौली में आंदोलनकारियों ने कई गाड़ियां फूंक दीं। यहां एसडीएम संगीता तेतवाल को उतारकर गाड़ी को आग लगाई।