Showing posts with label Nandkumar Singh Chauhan. Show all posts
Showing posts with label Nandkumar Singh Chauhan. Show all posts

Monday, 4 July 2016

सोनिया आ जाएं तब भी गौर भाजपा नहीं छोड़ेंगे : नंदकुमार सिंह चौहान

पूर्व गृह मंत्री बाबूलाल गौर को मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं का उनसे मुलाकात का क्रम आज भी जारी रहा। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कहा है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आ जाएंगी तो भी गौर पार्टी नहीं छोड़ेंगे।
पूर्व गृह मंत्री गौर से आज सुबह कांग्रेस नेता गोविंद गोयल मिलने पहुंचे। गोयल ने उनसे स्वास्थ्य के हालचाल पूछे और दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके पूर्व मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से गौर के बंगले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांग्रेस विधायक अजय सिंह, रामेश्वर नीखरा आदि नेता पहुंच चुके हैं। साथ ही फोन पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गौर से बात की है। वे आरिफ अकील के रोजा अफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए।