Showing posts with label Tech News. Show all posts
Showing posts with label Tech News. Show all posts

Monday, 25 April 2016

माइक्रोमैक्‍स ने एंड्रायड 6.0 के साथ लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन

माइक्रोमैक्‍स ने एंड्रायड 6.0 के साथ लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन
माइक्रोमैक्‍स ने एंड्रायड 6.0 के साथ लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन
स्मार्टफोन लॉन्‍च करने के मामले में माइक्रोमैक्स कई कंपनियों को पीछे छोड़ चुका है और अब एक बार फिर से माइक्रोमैक्स ने एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपना पहला स्मार्टफोन लांच कर दिया है। कैनवस स्पार्क 2 प्लस को एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील से 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
डिवाइस
मेटालिक ग्रे, कॉपर गोल्ड और शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध इस फोन की खासियत इसका ऑरेटिंग सिस्टम है। 5 इंच का FWVGA स्क्रीन के साथ आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी का मजा ले सकते हैं। इस फोन में 1.3 GHz क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम मौजूद है। अगर बात मैमोरी की आए तो इसकी इंटरनल मेमोरी 8 जीबी तक है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Friday, 22 April 2016

16MP फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्‍च होगा सोनी एक्सपीरिया एम अल्ट्रा

16MP फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्‍च होगा सोनी एक्सपीरिया एम अल्ट्रा
16MP फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्‍च होगा सोनी एक्सपीरिया एम अल्ट्रा
सोनी का जल्‍द आने वाला नया स्‍मार्टफोन एक्सपीरिया एम अल्ट्रा दमदार फीचर्स के साथ लॉन्‍च हो सकता है। ऐसी खबरें हैं कि यह फोन जल्‍द ही लॉन्‍च हो सकता है और इसमें सेल्‍फी क्लिक करने के लिए 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी होगा।
ऐसी खबरें हैं कि एक्सपीरिया एम अल्ट्रा में 6 इंच की फुल एचडी स्‍क्रीन होगी तथा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर लगा होगा।
फोन के अन्‍य स्पेसिफिकेशन
  • 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा
  • फिंगरप्रिंट सेंसर
  • यूएसबी टाइप-सी
  • क्वालकॉम चार्जिंग तकनीक
  • 4280 एमएएच की बैटरी
  • 3 जीबी रैम
  • 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज

Thursday, 21 April 2016

व्हाट्सएप की तरह वाइबर भी शुरु करने जा रहा है एंड टू एंड इनक्रिप्शन

व्हाट्सएप की तरह वाइबर भी शुरु करने जा रहा है एंड टू एंड इनक्रिप्शन
व्हाट्सएप की तरह वाइबर भी शुरु करने जा रहा है एंड टू एंड इनक्रिप्शन
एंड टू एंड इनक्रिप्शन को लेकर पहले से ही परेशानी झेल रहे इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सएप के बाद अब वाइबर भी उसी राह पर चल दिया है। वाइबर ने भी अपने यूजर्स के लिए एंड टू एंड इनक्रिप्शन देने का ऐलान किया है, जिसके चलते अब वाइबर में भी कॉल्स और मैसेज को इनक्रिप्ट किया जा सकेगा। इसके तहत वाइबर के संदेशों को इनक्रिप्ट किया जाएगा यानी सुरक्षा एजेंसियों या अन्य लोग उन तक नहीं पहुंच पाएंगे।
कंपनी ने एंड्रॉयड और आईओएस के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसे अगले हफ्ते से ग्लोबल स्तर पर जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस अपडेट को फिलहाल सिर्फ 4 देशों में ही दिया गया है, जिसमें ब्राजील, बेलारूस, इजराइल और थाईलैंड शामिल हैं।
वाइबर के इस नए अपडेट में सिक्योरिटी के अलावा कुछ और भी फीचर्स जोड़े गए हैं। इस नए अपडेट में हाइड चैट फीचर है, जिसके तहत किसी भी चैट को मुख्य चैट लिस्ट से छुपाया जा सकता है। वाइबर का एंड टू एंड इनक्रिप्शन सिर्फ मेसेजेस पर ही नहीं बल्कि वाइबर कॉल्स को भी कवर करेगा।

Tuesday, 12 April 2016

माइक्रोमैक्स अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बनाएगी मोबाइल वॉलेट

माइक्रोमैक्स अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बनाएगी मोबाइल वॉलेट
माइक्रोमैक्स अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बनाएगी मोबाइल वॉलेट
स्‍मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्‍स अपने मोबाइल फोन यूजर्स के लिए एक वॉलेट शुरू करने जा रही है। माइक्रोमैक्‍स वॉलेट के यूजर्स वीसा और ट्रांसर्व के माध्‍यम से ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेंगे।
कंपनी ने बताया है कि उसके सभी स्‍मार्टफोन में वॉलेट की सर्विस मिलेगी तथा इसका ऐप प्री-इंस्‍टॉल रहेगा। मौजूदा ग्राहकों को भी इसका लाभ मिलेगा और वो अपने फोन को अपडेट कर इस सर्विस का उपयोग कर सकेंगे।
गौरतलब है कि गूगल तथा ऐपल ने भी पेमेंट सर्विस तथा वॉलेट उपलब्‍ध कराए हैं। इनके अलावा कई निजी कंपनियों द्वारा भी मोबाइल पेमेंट वॉलेट ऐप तथा सर्विस दी जा रही हैं।

Monday, 11 April 2016

ब्लैकबेरी लॉन्‍च करेगी बजट एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन

ब्लैकबेरी लॉन्‍च करेगी बजट एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन
ब्लैकबेरी लॉन्‍च करेगी बजट एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन
महंगा एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन प्रिव लॉन्‍च करने के बाद ब्लैकबेरी ने बजट फोन का रुख किया है। कंपनी जल्‍द ही दो नए बजट स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी, जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करेंगे। हालांकि यह स्‍मार्टफोन कब तक लॉन्‍च किए जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में ब्‍लैकबेरी के मुखिया जॉन चेन ने बताया कि दो में से एक हैंडसेट पूरी तरह से टचस्क्रीन वाला होगा और जबकि दूसरे में qwerty कीबोर्ड होगा। इन दोनों की कीमत 300 से 400 डॉलर (लगभग 20,000 से 26,600 रुपए के बीच) के बीच हो सकती है।
गौरतलब है कि ब्‍लैकबेरी प्रिव की कीमत काफी ज्‍यादा है, इसलिए बजट श्रेणी के खरीदार इसकी ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही कंपनी ने भारत में प्रिव की कीमतों में कटौती की है। अमेरिका में भी इसकी कीमत में 50 डॉलर की कमी की गई है। उल्‍लेखनीय है कि भारत में अभी भी इस हैंडसेट की लगभग 62,990 रुपए है।

Wednesday, 16 March 2016

लेनोवो ने लांच किया बजट स्मार्टफोन vibe k5

लेनोवो ने लांच किया बजट स्मार्टफोन vibe k5
लेनोवो ने लांच किया बजट स्मार्टफोन vibe k5
लेनोवो ने अपने नए बजट स्मार्टफोन वाइब के5 प्लस को भारत में लांच कर दिया। यह हैंडसेट पिछले महीने ही एमडब्ल्यूसी 2016 में लेनोवो की तरफ से पेश किया गया था। लेनोवो वाइब के5 प्लस को भारत में 8,499 रुपये की कीमत पर उतारा गया है।
यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। इस सेल के लिए कोई रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। पहली सेल के दौरान वर्तमान लेनोवो ए6000 और ए6000 प्लस यूजर के लिए एक एक्सक्लूसिव एक्सचेंज व अपग्रेड ऑफर भी दिया जाएगा।
फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन में 5 इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। 

Friday, 11 March 2016

ऐपल का 21 मार्च का इवेंट कन्‍फर्म, लॉन्‍च कर सकता है आईफोन एसई और आईपैड प्रो

ऐपल का 21 मार्च का इवेंट कन्‍फर्म, लॉन्‍च कर सकता है आईफोन एसई और आईपैड प्रो
ऐपल का 21 मार्च का इवेंट कन्‍फर्म, लॉन्‍च कर सकता है
 आईफोन एसई और आईपैड प्रो
पिछले कुछ दिनों से जो बातें चर्चा में थी उसे ऐपल ने पुष्‍ट कर दिया है। ऐपल ने 21 मार्च को होने वाले अपने इवेंट को लेकर मीडिया को निमंत्रण भेज दिए हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल इस इवेंट में अपना नया दमदार आईफोन एसई और आईपैड प्रो लॉन्‍च कर सकती है।
यह मीडिया इवेंट 21 मार्च को कैलिफोर्निया के कुपर्टिनो में होगा। कहा जा रहा है कि कंपनी जो आईफोन लॉन्‍च करेगी वो 4 इंच का दमदार फोन होगा वहीं 9.7 इंच का आईपैड प्रो भी लॉन्‍च हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अगर कंपनी 21 मार्च को अपने डिवाइस लॉन्‍च करती है तो यह पहली बार होगा जब ऐपल ने अपने पारंपरिक सितंबर माह की बजाय साल की पहली तिमाही में ही प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर देगी।


Friday, 4 March 2016

इंटेक्‍स ने 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ लॉन्‍च किया क्‍लाउड ब्रीज

इंटेक्‍स ने 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ लॉन्‍च किया क्‍लाउड ब्रीज
इंटेक्‍स ने 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ लॉन्‍च किया क्‍लाउड ब्रीज
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया क्‍लाउड ब्रीज स्मार्टफोन मात्र 3,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है और इ-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

इंटेक्‍स क्‍लाउड ब्रीज स्मार्टफोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलता है। यह डुअल सिम है, इसकी स्क्रीन 5 इंच 480×854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है, इसकी स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास है और इस डिवाइस में 1.2 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला मीडियाटेक प्रोसेसर 1 जीबी रैम के साथ है, एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा 5 एमपी और फ्रंट कैमरा 2 एमपी है, इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस केवल ब्लैक कलर में ही उपलब्ध है।