![]() |
| लेनोवो ने लांच किया बजट स्मार्टफोन vibe k5 |
लेनोवो ने अपने नए बजट स्मार्टफोन वाइब के5 प्लस को भारत में लांच कर दिया। यह हैंडसेट पिछले महीने ही एमडब्ल्यूसी 2016 में लेनोवो की तरफ से पेश किया गया था। लेनोवो वाइब के5 प्लस को भारत में 8,499 रुपये की कीमत पर उतारा गया है।
यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। इस सेल के लिए कोई रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। पहली सेल के दौरान वर्तमान लेनोवो ए6000 और ए6000 प्लस यूजर के लिए एक एक्सक्लूसिव एक्सचेंज व अपग्रेड ऑफर भी दिया जाएगा।
फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन में 5 इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।
Read More - लेनोवो ने लांच किया बजट स्मार्टफोन vibe k5

No comments:
Post a Comment