Wednesday, 16 March 2016

रॉयल एनफील्ड ने एडवेंचर टूरर बाइक हिमालयन लॉन्च की

रॉयल एनफील्ड ने एडवेंचर टूरर बाइक हिमालयन लॉन्च की
आयशर ग्रुप की मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक हिमालयन लॉन्च की। महाराष्ट्र में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपए से शुरू होती है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन में सिंगल सिलेंडर 411 सीसी का एयरकूल्ड इंजन है। दावा किया गया है कि यह रॉयल एनफील्ड का सबसे उन्नत इंजन है। यह 24.5 बीएचपी ताकत और 32 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स है।
हिमालयन सिंगल ट्यूब चेसिस पर तैयार की गई है, जिसका डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप बाइक कंटीनेंटल जीटी से प्रेरित है।

No comments:

Post a Comment