![]() |
| माइक्रोमैक्स ने एंड्रायड 6.0 के साथ लॉन्च किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन |
स्मार्टफोन लॉन्च करने के मामले में माइक्रोमैक्स कई कंपनियों को पीछे छोड़ चुका है और अब एक बार फिर से माइक्रोमैक्स ने एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपना पहला स्मार्टफोन लांच कर दिया है। कैनवस स्पार्क 2 प्लस को एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील से 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
डिवाइस
मेटालिक ग्रे, कॉपर गोल्ड और शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध इस फोन की खासियत इसका ऑरेटिंग सिस्टम है। 5 इंच का FWVGA स्क्रीन के साथ आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी का मजा ले सकते हैं। इस फोन में 1.3 GHz क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम मौजूद है। अगर बात मैमोरी की आए तो इसकी इंटरनल मेमोरी 8 जीबी तक है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment