Showing posts with label Intex Mobile Phones. Show all posts
Showing posts with label Intex Mobile Phones. Show all posts

Friday, 4 March 2016

इंटेक्‍स ने 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ लॉन्‍च किया क्‍लाउड ब्रीज

इंटेक्‍स ने 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ लॉन्‍च किया क्‍लाउड ब्रीज
इंटेक्‍स ने 5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ लॉन्‍च किया क्‍लाउड ब्रीज
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया क्‍लाउड ब्रीज स्मार्टफोन मात्र 3,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है और इ-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

इंटेक्‍स क्‍लाउड ब्रीज स्मार्टफोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलता है। यह डुअल सिम है, इसकी स्क्रीन 5 इंच 480×854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है, इसकी स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास है और इस डिवाइस में 1.2 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला मीडियाटेक प्रोसेसर 1 जीबी रैम के साथ है, एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा 5 एमपी और फ्रंट कैमरा 2 एमपी है, इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस केवल ब्लैक कलर में ही उपलब्ध है।