Showing posts with label WhatsApp. Show all posts
Showing posts with label WhatsApp. Show all posts

Friday, 24 June 2016

सुरक्षा कारणों से बैन हो सकता है Whatsapp, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सुरक्षा कारणों के चलते लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्‍स व्‍हाट्सऐप और वाइबर पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट 29 जून को सुनवाई करेगी। एक जनहित याचिका में कहा गया है व्‍हाट्सऐप के नए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्‍शन फीचर के कारण इसके मैसेज ट्रैक करना संभव नहीं है। ये मैसेजिंग ऐप्‍स आंतकवादियों और अपराधियों को योजना बनाने और नेटवर्किंग मजबूत करने में मदद करते हैं।
आरटीएआई एक्टिविस्‍ट सुधीर यादव ने यह याचिका दायर की है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि व्हाट्सऐप के एन्क्रिशन फीचर के कारण चैटिंग करने वालों की बातें सुरक्षित रहती हैं। यहां तक कि सुरक्षा एजेंसियां और खुद व्हाट्सऐप भी इन्हें डिकोड नहीं कर सकते। यदि डिकोड करने की पूरी कोशिश भी करते हैं तो एक 256 बिट के छोटे से मैसेज में ही सैकड़ों साल लग जाएंगे। एन्क्रिप्शन को सुपर कंप्यूटर से भी इंटरसेप्ट नहीं किया जा सकता। इस प्रणाली की वजह से आतंकियों और अपराधियों को संदेश भेजने में आसानी होगी और देश की सुरक्षा को खतरा होगा।

Tuesday, 17 May 2016

व्हाट्सऐप पर शुरू होने वाला है वीडियो कॉलिंग फीचर

व्हाट्सऐप पर शुरू होने वाला है वीडियो कॉलिंग फीचर
व्हाट्सऐप पर शुरू होने वाला है वीडियो कॉलिंग फीचर
इस साल व्हाट्सऐप पर एक के बाद एक अपडेट फीचर्स शुरू हो रहे हैं। पहले डॉक्‍यूमेंट शेयरिंग का फीचर शुरू किया गया था फिर मैसेज फॉरमेटिंग का फीचर शुरू किया गया।
अब व्हाट्सऐप जल्‍द ही वीडियो कॉलिंग फीचर भी शुरू करने वाला है। इस नए अपडेट को गूगल प्ले स्‍टोर से बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल काम नहीं कर रहा है।
गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने वॉयस कॉलिंग फीचर को भी कई चरणों में जारी किया था। फिलहाल वीडियो कॉलिंग फीचर काम नहीं कर रहा है। लेकिन यह फीचर चैट बॉक्‍स में कॉलबटन पर टैप करने पर दिखाई देता है। यहां पर टच करने पर यूजर को ऑडियो व वीडियो कॉल के दो विकल्प मिलेंगे।
हाल ही में व्हाट्सऐप ने एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, टेक्सट फॉरमेटिंग और दूसरे कई फीचर भी जारी किए थे।
माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप में जल्द ही वॉयसमेल, कॉल बैक और जिप फाइल शेयर सपोर्ट जैसे फीचर भी शुरू हो सकते हैं। पिछले हफ्ते ही व्हाट्सऐप ने डेस्कटॉप ऐप लॉन्च किया था। यह ऐप विंडोज और ओएस एक्स यूजर के लिए नॉन-ब्राउजर फॉर्म में उपलब्ध है।

Thursday, 21 April 2016

व्हाट्सएप की तरह वाइबर भी शुरु करने जा रहा है एंड टू एंड इनक्रिप्शन

व्हाट्सएप की तरह वाइबर भी शुरु करने जा रहा है एंड टू एंड इनक्रिप्शन
व्हाट्सएप की तरह वाइबर भी शुरु करने जा रहा है एंड टू एंड इनक्रिप्शन
एंड टू एंड इनक्रिप्शन को लेकर पहले से ही परेशानी झेल रहे इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सएप के बाद अब वाइबर भी उसी राह पर चल दिया है। वाइबर ने भी अपने यूजर्स के लिए एंड टू एंड इनक्रिप्शन देने का ऐलान किया है, जिसके चलते अब वाइबर में भी कॉल्स और मैसेज को इनक्रिप्ट किया जा सकेगा। इसके तहत वाइबर के संदेशों को इनक्रिप्ट किया जाएगा यानी सुरक्षा एजेंसियों या अन्य लोग उन तक नहीं पहुंच पाएंगे।
कंपनी ने एंड्रॉयड और आईओएस के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसे अगले हफ्ते से ग्लोबल स्तर पर जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस अपडेट को फिलहाल सिर्फ 4 देशों में ही दिया गया है, जिसमें ब्राजील, बेलारूस, इजराइल और थाईलैंड शामिल हैं।
वाइबर के इस नए अपडेट में सिक्योरिटी के अलावा कुछ और भी फीचर्स जोड़े गए हैं। इस नए अपडेट में हाइड चैट फीचर है, जिसके तहत किसी भी चैट को मुख्य चैट लिस्ट से छुपाया जा सकता है। वाइबर का एंड टू एंड इनक्रिप्शन सिर्फ मेसेजेस पर ही नहीं बल्कि वाइबर कॉल्स को भी कवर करेगा।