![]() |
| व्हाट्सऐप पर शुरू होने वाला है वीडियो कॉलिंग फीचर |
इस साल व्हाट्सऐप पर एक के बाद एक अपडेट फीचर्स शुरू हो रहे हैं। पहले डॉक्यूमेंट शेयरिंग का फीचर शुरू किया गया था फिर मैसेज फॉरमेटिंग का फीचर शुरू किया गया।
अब व्हाट्सऐप जल्द ही वीडियो कॉलिंग फीचर भी शुरू करने वाला है। इस नए अपडेट को गूगल प्ले स्टोर से बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल काम नहीं कर रहा है।
गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने वॉयस कॉलिंग फीचर को भी कई चरणों में जारी किया था। फिलहाल वीडियो कॉलिंग फीचर काम नहीं कर रहा है। लेकिन यह फीचर चैट बॉक्स में कॉलबटन पर टैप करने पर दिखाई देता है। यहां पर टच करने पर यूजर को ऑडियो व वीडियो कॉल के दो विकल्प मिलेंगे।
हाल ही में व्हाट्सऐप ने एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, टेक्सट फॉरमेटिंग और दूसरे कई फीचर भी जारी किए थे।
माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप में जल्द ही वॉयसमेल, कॉल बैक और जिप फाइल शेयर सपोर्ट जैसे फीचर भी शुरू हो सकते हैं। पिछले हफ्ते ही व्हाट्सऐप ने डेस्कटॉप ऐप लॉन्च किया था। यह ऐप विंडोज और ओएस एक्स यूजर के लिए नॉन-ब्राउजर फॉर्म में उपलब्ध है।

No comments:
Post a Comment