Showing posts with label world news. Show all posts
Showing posts with label world news. Show all posts

Thursday, 30 June 2016

अफगानी सैनकों के काफिले पर आत्‍मघाती हमला, 40 की मौत

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को अफगान सैनिकों के काफिले पर तालिबान ने हमला कर दिया। इस आत्‍मघाती हमले में 40 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है।
तालिबान के प्रवक्‍ता अब्‍दुलकहर बाल्कि ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार हमला काबुल के बाहर उत्‍तरी इलाके में हुआ जब एक तालिबानी हमलावार में ने काफिल के पास आकर खुद को बम से उड़ा लिया।
बता दें की पिछले हफ्ते ही यहां एक बस पर हमला हुआ था जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में नेपाल के नागरिक भी थे।

Friday, 24 June 2016

ऑफिस में काम के दौरान फेसबुक इस्तेमाल करना है फायदेमंदः स्टडी

यह खबर हर बॉस को जरूर पढ़नी चाहिए। यदि आप बॉस हैं और अपने कर्मचारी को ऑफिस में फेसबुक इस्तेमाल करते हुए देखते हैं तो परेशान मत हों। कर्मचारी के फेसबुक इस्तेमाल करने का मतलब है कि वह मानसिक थकान से ब्रेक ले रहा है और यह ब्रेक उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। यह बात एक नए सर्वे में साफ हुई है।
एक रिसर्च के मुताबिक कर्मचारी काम के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल कई वजहों से करते हैं। इनमें से एक बड़ी और सबसे आम वजह यह होती है कि वे कुछ देर के लिए काम से ब्रेक लेते हुए खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं।
प्यू रिसर्च सेंट द्वारा अमेरिका के 2003 व्यस्क लोगों पर किए गए शोध के मुताबिक इसमें शामिल करीब 34 फीसद लोगों ने कहा कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल काम से होने वाली मानसिक थकान को दूर करने के लिए करते हैं।
सर्वे के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट्स लोगों को काम की गुणवत्ता सुधारने का मौका देते हैं। साथ ही ये अपने साथी कर्मचारियों से बेहतर संबंध कायम रखते हुए अपनी कंपनी के लिए और ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Monday, 20 June 2016

भारत की एनएसजी सदस्‍यता सि‍ओल समिट का एजेंडा नहीं : चीन

एनएसजी की सदस्‍यता प्राप्‍त करने की भारत की कोशिशों को चीन ने फिर से झटका दिया है। एक बयान जारी करते हुए चीन ने कहा है कि न्‍यूक्‍लीयर सप्‍लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भारत की सदस्‍यता सि‍ओल समिट का एजेंडा नहीं है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता हुआ चिनयुंग ने अपने बयान में कहा है कि नॉन एनपीटी देशों की सदस्‍यता कभी भी एनएसजी बैठक का एजेंडा नहीं थी।
फिलहाल ग्रुप इस मुद्दे पर एकमत नहीं है और ऐसे में ग्रुप में नए देशों की एंट्री पर बात करना परिपक्विता नहीं होगी। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में पीएम मोदी ने एनएसजी की सदस्‍यता प्राप्‍त करने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं।