Showing posts with label facebook. Show all posts
Showing posts with label facebook. Show all posts

Friday, 24 June 2016

ऑफिस में काम के दौरान फेसबुक इस्तेमाल करना है फायदेमंदः स्टडी

यह खबर हर बॉस को जरूर पढ़नी चाहिए। यदि आप बॉस हैं और अपने कर्मचारी को ऑफिस में फेसबुक इस्तेमाल करते हुए देखते हैं तो परेशान मत हों। कर्मचारी के फेसबुक इस्तेमाल करने का मतलब है कि वह मानसिक थकान से ब्रेक ले रहा है और यह ब्रेक उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। यह बात एक नए सर्वे में साफ हुई है।
एक रिसर्च के मुताबिक कर्मचारी काम के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल कई वजहों से करते हैं। इनमें से एक बड़ी और सबसे आम वजह यह होती है कि वे कुछ देर के लिए काम से ब्रेक लेते हुए खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं।
प्यू रिसर्च सेंट द्वारा अमेरिका के 2003 व्यस्क लोगों पर किए गए शोध के मुताबिक इसमें शामिल करीब 34 फीसद लोगों ने कहा कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल काम से होने वाली मानसिक थकान को दूर करने के लिए करते हैं।
सर्वे के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट्स लोगों को काम की गुणवत्ता सुधारने का मौका देते हैं। साथ ही ये अपने साथी कर्मचारियों से बेहतर संबंध कायम रखते हुए अपनी कंपनी के लिए और ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Wednesday, 1 June 2016

अंतरिक्षयात्रियों से लाइव चैट करेंगे जकरबर्ग, आप भी पूछें सवाल

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर रह रहे तीन अंतरिक्ष यात्रियों से आज यानी एक जून 2016 को लाइव चैट करेंगे। इस दौरान वह नासा के फेसबुक पेज पर दर्शकों द्वारा डाले गए सवालों को अंतरिक्ष यात्रियों से पूछेंगे।
यह वीडियो सेशन 20 मिनट तक चलेगा। इस दौरान जकरबर्ग नासा के दो अंतरिक्ष यात्री टिम कोपरा और जेफ विलियम्स और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री टिम पीक से सवाल-जवाब करेंगे।